फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमोशनल मैसेज के बाद प्रियंका ने खास तरह से सेलिब्रेट किया पिता का बर्थडे, मां के साथ जाह्नवी आईं नजर

Fri, 24 Aug 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrates father birthday along with Madhu Chopra and Janhvi Kapoor
Priyanka Chopra
अक्सर आपने लोगों से कहते हुए सुना होगा कि एक बेटी का अपने पापा से खास रिश्ता होता है। यहां तक कि वह अपने पापा के लिए किसी परी से कम नहीं होती। ऐसा ही रिश्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का उनके पिता अशोक चोपड़ा से था। अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 में हो गया था। पिता के गुजर जाने के बाद प्रियंका ने ही अपने परिवार को संभाला। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का 23 अगस्त को जन्मदिन था जिसे देसी गर्ल ने अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। 
Priyanka Chopra celebrates father birthday along with Madhu Chopra and Janhvi Kapoor
Priyanka Chopra
अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था। प्रियंका ने लिखा था- 'आपको बहुत मिस करती हूं। जन्मदिन मुबारक हो।' इस पोस्ट के साथ प्रियंका ने  वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके पिता के साथ बिताए गए लम्हों ही कुछ तस्वीरें हैं।
 


 
Priyanka Chopra celebrates father birthday along with Madhu Chopra and Janhvi Kapoor
Priyanka Chopra
पिता के जन्मदिन को खास तरह से याद करने के लिए प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और जाह्नवी कपूर के साथ डिनर पर गई थीं। इस डिनर डेट की कई तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में प्रियंका अपनी मां के साथ केक काटती हुई नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आईं। इन तस्वीरों में प्रियंका जाह्नवी को कभी गले लगाते हुए और कार के पास ड्रॉप करते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrates father birthday along with Madhu Chopra and Janhvi Kapoor
Priyanka Chopra
आपको बता दें, श्रीदेवी के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री उनकी बेटियों के लिए काफी कंसर्न है। तस्वीरों में प्रियंका जिस तरह से जाह्नवी को ख्याल रखते हुए नजर आ रही हैं वह इस बात को साबित भी करता है। इससे पहले 'धड़क' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करण जौहर और शशांक खेतान को जाह्नवी का इस तरह से ध्यान रखते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrates father birthday along with Madhu Chopra and Janhvi Kapoor
Priyanka Chopra
प्रियंका के काम की बात करें तो वह इस समय फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। इस वक्त इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' फिल्म को छोड़ दिया था। इस फिल्म में प्रियंका सलमान खान के साथ नजर आती। प्रियंका के 'भारत' फिल्म छोडऩे की वजह स्क्रीन स्पेस बताई जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed