फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल बाढ़: अंबानी और अमिताभ के बाद अब सनी लियोन ने खोला पिटारा, पति ने भी दिया साथ

Fri, 24 Aug 2018 12:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
kerala flood now sunny leone donates for victims
सनी लियोन

केरल में आई बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ सभी हस्तियां लगातार आगे आ रहे हैं। नीता अंबानी ने मंगलवार को केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपए दान में दिए। वहीं अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने भी बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक रूप से मदद की है। अब सनी लियोन ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।

kerala flood now sunny leone donates for victims
sunny leone

सनी लियोन ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अनाज दान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिाय पर एक पोस्ट के जरिए खुद दी। सनी ने लिखा कि आज डेनियल वीबर (सनी के पति) और मैं उम्मीद करते हैं कि केरल के लोगों को भोजन कराने में सक्षम होंगे। 1200 किलोग्राम (1.3 टन) चावल और दाल के साथ केरल के लोगों को भोजन मिलेगा। मुझे पता है कि असल में उन्हें और भी जरूरत है। मेरी इच्छा है कि मैं और भी ज्यादा कर सकूं।

 

Today @dirrty99 and I hopefully will able to feed a few of the many people in Kerala that need a warm meal with 1200kg’s (1.3tons) of rice and daal. I know it’s not a dent in what actually needs to be sent and I wish I could do more. Humanity at its finest @_prat @suved @siddhanthkapoor the men that arranged an amazing event at “B” in Juhu to bring help to those in need! You guys are so amazing!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

kerala flood now sunny leone donates for victims
sunny leone

इससे पहले सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई थी कि सनी लियोन ने केरल के लोगों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये दान दिए हैं। बाद में जब इस बारे में सनी लियोन के मैनेजर इब्राहिम से पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि सनी लियोन ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दान तो दिया है लेकिन वो रकम नहीं बता सकते क्योंकि यह एक निजी मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kerala flood now sunny leone donates for victims
रणदीप हुड्डा

बता दें कि बाढ़ की वजह से केरल में हजारों लोग बेघर हो गए और सैकड़ों लोगों ने जान गंवा दी। जो जिंदा बच गए हैं अब वो खाने को तरस रहे हैं। केरल के पीड़ितों की मदद करने के लिए पूरे देश से लोग आगे आ रहे हैं। एक्टर रणदीप हुड्डा 'खालसा एड ग्रुप' की तरफ से केरल में लोगों की मदद करने के लिए वहां पहुंचे थे।  

विज्ञापन
kerala flood now sunny leone donates for victims
रणदीप हुड्डा

खालसा ग्रुप के साथ रणदीप ने लोगों की मदद की, उन्हें खाना खिलाया और पीड़ितों को शेल्टर होम तक पहुंचाया। पेरिस अटैक और सीरिया के बुरे वक्त में भी ये ग्रुप वहां मौजूद था। ग्रुप के साथ लोगों की मदद करते हुए रणदीप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed