फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Review: डर का दूसरा नाम है 'घुल', राधिका आप्टे ने खोले ऐसे रहस्य, फटी रह गई आंखें

Fri, 24 Aug 2018 12:02 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
review of ghoul the horror web series where radhika apte reveals the mystery

डर क्या चीज है ये किसी को बताया नहीं जा सकता लेकिन समाज में अधिकतर लोग किसी न किसी बात से जरूर डरते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो डर के पीछे क्या है इसकी खोज करते हैं। आखिर डर क्यों लगता है? क्यों हम कुछ अलग तरह की बातों से डर जाते हैं? इन बातों को जानने या ऐसी फिल्में देखने के लिए हर इंसान के अंदर एक अलग तरह क्रेज होता है। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 24 अगस्त 2018 को रिलीज हुई वेब सीरीज ‘घुल’, इसी डर का पर्दाफाश कर रही है। घुल है क्या- इस वेब सीरीज के नाम से ही पता चलता है कि यह कोई शैतानी चेहरा है जो किसी भी शरीर में प्रवेश कर उसकी आत्मा पर कब्जा कर लेता है। अरबी में इसे ही जिन्न कहते हैं। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली ‘घुल’ ऐसी पहली वेब सीरीज है जो हॉरर कहानी पर आधारित है। 

review of ghoul the horror web series where radhika apte reveals the mystery

'घुल' एक मिलिट्री इंटेरोगेशन सेंटर पर बेस्ड कहानी है जहां पर कुछ खूंखार आतंकवादियों को बंदी बनाकर रखा जाता है। 'घुल' में निदा रहीम (राधिका आप्टे) एक आर्मी ऑफिसर बनी हैं। वह अपने अब्बू को पकड़वाने में पुलिस की मदद करती हैं। निदा का मानना है कि उनके पिता एक बहुत बड़े ज्ञानी व्यक्ति हैं लेकिन वह अपना ज्ञान देश के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। निदा की मेघदूत 31, कवर्ट डिटेंश सेंटर में पोस्टिंग कर दी जाती हैं जहां कर्नल डकूना (मानव कौल) एक सीनियर आर्मी ऑफिसर होते हैं। पूरी कहानी इस डिटेंशन सेंटर में ही घट जाती है। यह सीरीज एक कैदी के जेल जीवन की कहानी है जिसकी पूरी दुनिया में लाइव-स्ट्रीमिंग की जाती है। एक खूंखार कैदी अली सैयद (महेश बलराज) को रिमोट सैन्य पूछताछ केंद्र (Remote Military Interrogation Centre) में लाया जाता है। यहां उससे पूछताछ में कुछ कहानियों का ऐसा रहस्य खुलता है कि सबके होश उड़ जाते हैं। 

review of ghoul the horror web series where radhika apte reveals the mystery

रोंगटे खड़े कर देगी घोल की कहानी
सीरीज की कहानी इंप्रेसिव और सस्पेंस से भरी नजर आती है। कहानी में हॉरर मसाला भरपूर है। डार्क स्टोरी में कई ऐसे ट्विस्ट मालूम पड़ते हैं जो लोगों का इंटरेस्ट आखिर तक बनाए रखते हैं।

जबरदस्त स्टारकास्ट
राधिका आप्टे बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस हैं। उनकी एक्टिंग कमाल की है। हर फिल्म और प्रोजेक्ट के साथ उन्होंने लोगों को अपने अभिनय का दीवाना बनाया है। दूसरी ओर मानव कौल भी एक शानदार एक्टर हैं। नेटफ्लिक्स के साथ राधिका आप्टे की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'लस्ट स्टोरी' और सैफ अली खान की 'सैक्रेड गेम्स' में नजर आ चुकी हैं। घुल में शैतान बने महेश बलराज और सीनियर लेडी आर्मी ऑफिसर रत्नावली भट्टाचार्जी भी अपनी एक्टिंग से सबको इंप्रेस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
review of ghoul the horror web series where radhika apte reveals the mystery

पहली भारतीय हॉरर वेब सीरीज
घुल नेटफ्लिक्स की पहली भारतीय हॉरर सीरीज है। इसमें डर दिखाने के लिए किसी इफेक्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है बल्कि सबकुछ रियल सा प्रतीत होता है। घुल एक रियल हॉरर कहानी नजर आती है। 

बड़े बैनरों वाली सीरीज
‘घोल’ एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसके निर्माण के लिए ‘उड़ता पंजाब’, ‘गेट आउट’ और ‘इंसिडिअस’ जैसी फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस एक साथ आए हैं। ब्लमहाउस, फैंटम फिल्म्स और इवानहो जैसे प्रोडक्शन हाउस ने हॉरर वेब सीरीज ‘घोल’ के लिए एकसाथ हाथ मिलाया है। 

विज्ञापन
review of ghoul the horror web series where radhika apte reveals the mystery

बेजोड़ प्रोडक्शन पैकेज
नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘घोल’ में आपको शानदार विजुअल्स, कमाल के सेट्स और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग देखने का मौका मिलने वाला है। खासकर ‘घोल’ का बैकग्राउंड संगीत, जो कि ‘उड़ता पंजाब’ फेम नरेन चंदावरकर और बेनेडिक्ट टेलर ने दिया है, लाजवाब है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म ‘रमन राघव 2.0′ को शूट करने वाले और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की चर्चित टीवी सीरीज 24 के मुख्य सिनेमेटोग्राफर जय ओझा की कलाकारी भी आपको ‘घोल’ में देखने को मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed