{"_id":"5b7f8ec442c792465e1e8f61","slug":"kizie-aur-manny-director-mukesh-chhabra-said-sanjana-sanghi-extra-friendly-statement-is-figment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"को-स्टार के 'एक्स्ट्रा फ्रेंडली' वाले आरोप पर सुशांत सिंह के डायरेक्टर बोले-सभी बातें अफवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
को-स्टार के 'एक्स्ट्रा फ्रेंडली' वाले आरोप पर सुशांत सिंह के डायरेक्टर बोले-सभी बातें अफवाह
Fri, 24 Aug 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पीके' और ‘एम.एस. धोनी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत काफी चर्चा में हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'किजी और मैनी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस संजना सांघी डेब्यू कर रही हैं। बीते दिनों शूटिंग के बीच संजना ने सुशांत सिंह राजपूत पर अधिक दोस्ताना (एक्स्ट्रा फ्रेंडली) रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर अब फिल्म 'किजी और मैनी' के डायरेक्टर ने अपना बयान जारी किया है।
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बीते दिनों संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत के एक्स्ट्रा फ्रेंडली होने की शिकायत माता-पिता से की थी, जिसके बाद इस तरह की बातों का खुलासा हुआ है। संजना ने माता-पिता से कहा कि सुशांत सिंह फिल्म के सेट पर उनसे कुछ ज्यादा ही एक्स्ट्रा फ्रेंडली होते हैं और उन्हें बेवजह सलाह देते हैं जिससे उन्हें असहजता महसूस होती हैं। अब इस पर 'किजी और मैनी' के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा है कि यह सब मनगढ़ंत और काल्पनिक बात हैं।
3 of 5
डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए कहा है- 'यह सब केवल अफवाह और काल्पनिक बातें फैल रही हैं। हम 'किजी और मैनी' जमशेदपुर और रांची का शेड्यूल खत्म करके मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। हम इस दौरान काफी मस्ती भी कर रहे हैं। हमारी कास्ट और क्रू फिल्म को अच्छा और खूबसूरत बनाने की पूरी कोशिश भी कर रहे हैं।' मुकेश छाबड़ा के इस बयान की चर्चा चारों और हो रही है।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है। वह अपकमिंग फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सुशांत के पास 'छिछोरे' और 12 बायोपिक्स पर बन रही एक फिल्म सीरीज और एक स्पेस फिल्म है।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं बात करें एक्ट्रेस संजना सांघी की तो वह पहली बार फिल्मी परदे पर फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' में गेस्ट अपीरियंस के तौर पर नजर आईं थी। बता दें 'किजी और मैनी' साल 2014 की हिट हॉलीवुड फिल्म 'द फाल्ट इन ऑवर स्टार' की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबरा कर रहे हैं। फिल्म 2019 में रिलीज हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।