फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, साझा की अब तक की अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 03 Dec 2020 07:39 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Dec 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrates second anniversary with Nick Jonas by sharing unseen pics from their Great Indian Wedding
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का दम दिखाने वाली खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। उन्होंने साल 2018 में एक और दो दिसंबर को अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनस से शादी करके हर किसी को चौंका दिया था। दूसरी सालगिरह के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की कुछ और अनदेखी तस्वीरों को साझा किया है।

Priyanka Chopra celebrates second anniversary with Nick Jonas by sharing unseen pics from their Great Indian Wedding
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने अपने शादी की अनदेखी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। 

Priyanka Chopra celebrates second anniversary with Nick Jonas by sharing unseen pics from their Great Indian Wedding
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने अपनी शादी की कुल पांच तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। जिनमें वह पति निक जोनस के साथ रोमांटिक और मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। दो तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा रेड कलर के शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। जिसमें वह काफी प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं। वहीं एक तस्वीर में उन्होंने निक जोनस का हाथ अपने हाथों में थामा हुआ है। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrates second anniversary with Nick Jonas by sharing unseen pics from their Great Indian Wedding
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

आखिरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के गले में वरमाला पहनी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में अभिनेत्री और निक के रिश्तेदार भी नजर आ रहे हैं। इन सभी तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को शादी की दूसरी सालगिरह की बधाई भी दी है। वहीं अभिनेत्री की यह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्रियंका और निक के फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra celebrates second anniversary with Nick Jonas by sharing unseen pics from their Great Indian Wedding
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : file photo

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उमेद भवन से अपनी रॉयल वेडिंग की थी। शादी के दौरान पूरे पैलेस को चार दिनों तक बुक किया गया था। इन चार दिनों में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी थी। एक कार्यक्रम में ईवेंट ने बताया कि पिछले साल एक और दो दिसंबर को प्रियंका-निक की शादी हुई थी। उस समय भी उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। 

पढ़ें: केवल शानदार एक्टर ही नहीं जावेद जाफरी में ये भी हैं टैलेंट, जानें उनके बारे में खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed