फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: रिजेक्शन के चलते एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं 'देसी गर्ल', प्रियंका को फिर याद आए दर्द भरे दिन

Wed, 17 May 2023 08:09 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 17 May 2023 08:09 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel actress opens up about time she wanted to quit acting was tired of rejection
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा का चर्चा में बने रहना आम बात है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय के दम पर धमाल मचाने वाली 'देसी गर्ल' जो भी करती हैं वह उन्हें चर्चा में ले आता है। बीते काफी दिनों से अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' और फिल्म 'लव अगेन' को जमकर प्रमोट करने के दौरान अभिनेत्री अपनी जिंदगी से जुड़ी बहुत सी बातों का खुलासा कर रही हैं। इनमें प्रियंका की निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक शामिल है। जहां बॉलीवुड को लेकर प्रियंका पहले ही कई खुलासे कर चुकी हैं, वहीं एक बार फिर अभिनेत्री ने उस समय को याद किया है जब अभिनय की दुनिया को छोड़ना चाहती थीं।  

Priyanka Chopra Citadel actress opens up about time she wanted to quit acting was tired of rejection
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में छाई हुई हैं। दुनिया के कोने-कोने में सिटाडेल का प्रचार करने से लेकर अपनी फिल्म 'लव अगेन' को प्रमोट करने तक, प्रियंका हर प्रमुख मैगजीन के कवर पर रही हैं, लगभग हर जाने-माने पॉडकास्टर से बात की। अभिनेत्री ऐसा कर दर्शकों के बीच बने रहने की कोशिश कर रही हैं। जहां अभी हाल ही में प्रियंका ने खुलासा किया है कि उन्होंने 'आरआरआर' नहीं देखी, वहीं अब एक नए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने पुराने दिनों से उस दौर को याद किया जब एक वक्त पर वह सब कुछ छोड़ना चाहती थीं क्योंकि वह रिजेक्शन से थक चुकी थीं।
Stars Left Showbiz: जायरा वसीम से सोफिया हयात तक, सितारे जिन्होंने मजहब की खातिर ग्लैरमर वर्ल्ड को कहा अलविदा

Priyanka Chopra Citadel actress opens up about time she wanted to quit acting was tired of rejection
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'कई बार मैं सब कुछ छोड़ना चाहती थी। मैं रिजेक्शन से थक गई थी। मैंने सेट पर कई बार उपेक्षित महसूस किया था, जैसे लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मैं अपना काम तब भी कर सकती हूं, जब बॉलीवुड इतना बड़ा है। मैंने भारत में अपना करियर छोड़कर इतना बड़ा जोखिम उठाया था और यह सच में मेरे लिए चिंता का विषय था। मुझे ऐसा लग रहा था कि जैसे मैंने मुंह में उतना ज्यादा भर लिया है, जितना मैं चबा भी नहीं सकती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel actress opens up about time she wanted to quit acting was tired of rejection
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में एक मैगजीन के 12 संस्करणों के कवर पर दिखाई दे रही हैं, जो उनके दुनियाभर में फैले सुपरस्टारडम को बखूबी दर्शा रहा है। प्रियंका ने इस इंटरव्यू में हॉलीवुड में अपना रास्ता बनाने के बारे में बात करते हुए कहा, 'दृढ़ता ही मेरा एकमात्र रास्ता था।' वह बोलीं, 'प्रोफेशनली, मुझे पता है कि मैं एक अद्भुत जगह पर हूं, 23 साल बाद मुझे वे भूमिकाएं मिल रही हैं, जो मैं हमेशा से चाहती थी। पर्सनली, मैं घर के अलावा और कहीं नहीं रहना चाहती हूं।'
Pankaj Udhas Birthday: पंकज उधास का हनुमान चालीसा से दिव्य कनेक्शन, 'चिट्ठी आई है' सुनकर रो पड़े थे राज कपूर

विज्ञापन
Priyanka Chopra Citadel actress opens up about time she wanted to quit acting was tired of rejection
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका ने अपनी बेटी को 'सबसे बड़ा गिफ्ट' बताते हुए कहा, 'मैं जो कुछ भी करती हूं, उसके लिए करती हूं। वह मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट है। वह हमारी घर वापसी का संकेत है और हमारे जीवन की प्रकाश की किरण है। लेकिन न तो निक और न ही मैं वह कर सकता थे, अगर परिवार हमारा समर्थन नहीं करता।' प्रियंका की 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' को समीक्षकों से अच्छी समीक्षाएं नहीं मिली और यहां तक कि प्रशंसकों ने भी इन दोनों प्रोजेक्ट्स को वैसा प्यार नहीं दिया, जैसे की उम्मीद की गई थी। प्रियंका अगली बार जॉन सीना और इदरिस एल्बा के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' में दिखेंगी। इसके साथ ही प्रियंका के पास कटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'जी ले जरा' भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed