बॉलीवुड की देसी गर्ल अब 'सिटाडेल' में आने के बाद हॉलीवुड की नाडिया सिंह बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'सिटाडेल' आज अमेजन प्राइम पर आखिरकार रिलीज हो ही गई है। अभिनेत्री ने अपनी पूरी टीम के साथ अलग-अलग देशों में जाकर सीरीज का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के कई राज खोले। इसी क्रम में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के बारे में खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने मालती के प्रीमैच्योर बर्थ के साथ डील किया और उनके अनुभव कैसा था।
Priyanka Chopra: 'मैं उसे कई बार खोने वाली थीं... ', बेटी मालती के प्रीमैच्योर बर्थ पर प्रियंका का बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने उसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। हाल ही में दिए साक्षात्कार में, प्रियंका ने मालती मैरी के प्रीमेच्योर बर्थ और उन बेहद मुश्किल दिनों के बारे में बात की जब उन्हें लग रहा था कि वह उसे खो देंगी। प्रियंका और निक के घर लाने से पहले 100 दिनों तक मालती मैरी एनआईसीयू में थी।
Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर राहा का चेहरा दिखाएंगे आलिया-रणबीर? अभिनेत्री ने बेटी को लेकर किए कई खुलासे
प्रियंका ने कहा कि वह मालती के जन्म के बाद अपना पहला मदर्स डे इसलिए नहीं मना पाईं क्योंकि उन्हें मां बने लंबा समय नहीं हुआ है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि मालती ने उन्हें ऐसा कर दिया है, मानो जैसे वह उसके ही आगे-पीछे घूमती हों। प्रियंका यह भी नहीं जानती कि वह उसे कैसे अनुशासित कर पाएंगी क्योंकि वह उनके अंदर ही नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा बोलीं, 'मैं उसे इतनी बार खोने के करीब थी कि वह मुझसे कोई भी चीज करा सकती है। मैं बस उसे खुश देखना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वह सबसे ज्यादा खुश रहे। वह एक सुपर स्माइली, खुश बच्चा है, और यह मेरा लक्ष्य ही उसे खुश देखना है। हर बार जब वह मुस्कुराती है, तो मेरी दुनिया रोशन हो जाती है। मैं बस यही करना चाहती हूं।'
Suhana Khan: बिकिनी पहन सुहाना ने बरपाया कहर, समंदर किनारे कातिल अदाओं से फैंस को किया घायल
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो द रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडल' आज रिलीज हो गई है। छह एपिसोड की इस सीरीज के पहले दो एपिसोड का प्रीमियर आज अमेजन प्राइम वीडियो पर हो चुका है। इसके बाद एक-एक एपिसोड को 26 मई तक हर हफ्ते रिलीज किया जाएगा। हाल ही में लंदन में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।