लंबे से बॉलीवुड से दूर हॉलीवुड में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों असम में धूम रही हैं। जोरहाट में एक कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने असम के स्थानीय नृत्य 'बिहू' करती हुई नजर आईं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
भारत लौटते ही प्रियंका चोपड़ा ने जमकर दिखाया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंक असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं और इसी को बढ़ावा देने के लिए वह यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्रियंका के अलावा इस वीडियो में उनके साथ और भी महिलाएं नाचती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इन महिलाओं के साथ खूब लुत्फ उठाया।
प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'यह वह हिस्सा है, जब मैंने सबसे ज्यादा एंज्वॉय किया। इन यंग लेडीज ने मेरे लिए बहुत अच्छा परफॉर्मेंस किया। मैं उनका भरोसा देख काफी खुश हुई।'
प्रियंका ने आगे लिखा, 'लाइफ के लिए उनकी इस एक्साइटमेंट को देख मुझे काफी खुशी हुई। यह सब स्कूल में हैं, इसलिए सुरक्षित हैं। वो सब अपना भविष्य खुद बना रही हैं। गर्ल्स को स्कूल भेजना एक सकरात्मक कदम है। मेरे ट्रिप की अच्छी शुरुआत हुई।'
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on