फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक जोनस की बीमारी के बारे में पता चलते ही प्रियंका को आया प्यार, Kiss के साथ भेजा ये जवाब

Sun, 18 Nov 2018 01:05 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 18 Nov 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra emotional reaction on Nick Jonas Diabetes tweet
priyanka and nick - फोटो : pti

प्रियंका चोपड़ा से शादी होने से पहले निक जोनस ने अपनी बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। निक ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें 13 साल की उम्र से डायबिटीज है जिस पर उन्होंने अब काबू पा लिया है। निक का यह ट्वीट वायरल हो गया है। ट्वीट के वायरल होते ही प्रियंका चोपड़ा ने निक के इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। इस रिएक्शन को देखकर आप भी कहेंगे कि प्रियंका निक के प्यार में पूरी तरह से डूबी हुई हैं। 

Priyanka Chopra emotional reaction on Nick Jonas Diabetes tweet
priyanka and nick - फोटो : twitter

प्रियंका चोपड़ा ने निक के पोस्ट पर ऐसा जवाब दिया जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे प्यार हो तो ऐसा। प्रियंका ने ट्वीट किया - 'तुम्हारे बारे में सबकुछ स्पेशल है। फिर चाहे डायबिटीज हो या नहीं। इस प्यार भरे जवाब के साथ ही प्रियंका ने किस वाला इमोजी भी बनाया है। दरअसल, निक ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह डायबिटीज से पीड़ित हैं। इस बात की जानकारी निक ने फैंस को ट्विटर पर दी थी।' 

 

Priyanka Chopra emotional reaction on Nick Jonas Diabetes tweet
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : twitter

निक जोनस ने लिखा - '13 साल पहले मुझे डायबिटीज टाइप वन का पता चला था। जो तस्वीर मैंने शेयर की है वह फोटो डायबिटीज होने के कुछ हफ्ते बाद की है। दूसरी फोटो अभी की है। इसमें मैं स्वस्थ लग रहा हूं। अपने भोजन करने की इच्छा को नियंत्रित करना। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए और नियमित तौर पर एक्सरसाइज करते हुए ब्लड शुगर को चेक करते हुए डायबिटीज नियंत्रित कर ली हैं।' 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra emotional reaction on Nick Jonas Diabetes tweet
priyanka and nick

निक ने आगे लिखा - 'इस बीमारी को अब कंट्रोल कर लिया है। इसके लिए अपने परिवार और दोस्तों का आभारी हूं। आपके जीने के अंदाज को कोई रोक नहीं सकता। शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।' आपको बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी के बाद प्रियंका-निक की शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जॉनस के साथ जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra emotional reaction on Nick Jonas Diabetes tweet
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : twitter

शादी को लक्जरी बनाने के लिए सारी तैयारियां कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। दीपवीर की तरह प्रियंका भी शादी पर काफी ज्यादा खर्चा कर रही हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि जिस पैलेस में शादी के इंतजाम हो रहे हैं वहां पर एक रात ठहरने का 43 लाख रुपये का खर्च आएगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा हाल ही में जोधुपर भी गई थीं। जहां पर उन्हें उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का जायजा लेते हुए देखा गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed