{"_id":"5b6c17814f1c1b827d8b7704","slug":"priyanka-chopra-emotional-tweet-on-mother-madhu-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा हुईं इमोशनल, मां के नाम लिख डाली 'चिट्ठी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा हुईं इमोशनल, मां के नाम लिख डाली 'चिट्ठी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
madhu chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा से खास बॉन्ड शेयर करती हैं। कोई पार्टी हो या फिर फंक्शन अक्सर वह अपने मां का हाथ थामे नजर आती हैं हो भी क्यों न..आखिरकार मां होती ही ऐसी हैं जो अपने बच्चे से बिना किसी स्वार्थ के बेइंतहा प्यार जो करती है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी है। इस बीच वह अपनी मां से मिलने गई।
madhu chopra
मां से मिलने के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी भावुक हो गई और सोशल मीडिया पर अपने दिल का हाल शब्दों से अपने फैंस को समझाने की कोशिश की। प्रियंका ने ट्वीट किया - 'मां के साथ कल रात रही। बहुत भावुक हो गई। सब कुछ याद आ गया। फिर चाहे सफलता हो या दिल टूटने वाला पल। उन्होंने सब कुछ बहुत संभालकर रखा है। यूं कहूं हमारे परिवार का म्यूजियम। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां। शुक्रिया सभी चीजों को इस तरह से संजो कर रखने के लिए।'
Emotional night today at my moms house. Full of memories.. reminders of every victory and heartbreak..She’s kept everything. It’s like a museum of our family’s life. Love you MA. Thank you for preserving us. @madhuchopra ❤️
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 8, 2018
priyanka chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के दिल के बेहद करीब थी लेकिन उनके निधन के बाद वह पूरी तरह से टूट गई थीं। दुख की घड़ी में प्रियंका ने न केवल अपने आप को संभाला बल्कि मां को भी। प्रियंका हाल ही में अपनी मां के साथ तब दिखी थी जब निक को अपनी मां से मिलवाने लाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman and priyanka
प्रियंका के 'भारत' फिल्म को छोड़ने के बाद प्रियंका की मां मनीष मल्होत्रा के शो में गई थी जहां सलमान के मधु चोपड़ा को इग्नोर करने की खबरें आने लगी थीं। कहा जा रहा था मधु चोपड़ा फैशन डिजाइनर मनीष को बधाई देने के लिए बैक स्टेज गई थीं लेकिन सलमान ने उन्हें देखते ही इग्नोर कर दिया। हालांकि बाद में जब मधु चोपड़ा से मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने कुछ भी साफ साफ कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
priyanka and madhu chopra
प्रियंका की मां मधु चोपडा़ से सलमान की नाराजगी को लेकर सवाल पूछा गया तो मधु चोपड़ा ने कहा- 'आप यह सवाल सलमान से करें तो ज्यादा अच्छा होगा। मुझे इस बारे में नहीं मालूम। इतना जरूर है कि प्रियंका अब भारत फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।' इस सवाल के बाद जब मधु चोपड़ा से पूछा गया कि प्रियंका के भारत छोड़ने पर लोग इसे अनप्रोफेशनल रवैया कह रहे हैं। इस सवाल पर मधु चोपड़ा ने कहा - 'यह सब मीडिया की फैलाई बाते हैं ऐसा कुछ नहीं है।'