{"_id":"5d2edec98ebc3e6ce3782aae","slug":"priyanka-chopra-faced-oops-moment-during-sung-jonas-brother-song-enjoy-with-husband-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेठ का गाना गाते Oops मूमेंट की शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो में पति निक भी दिखे अनजान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेठ का गाना गाते Oops मूमेंट की शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो में पति निक भी दिखे अनजान
प्रियंका चोपड़ा अपना ज्यादा से ज्यादा समय पति निक जोनस के साथ बिताने की कोशिश करती हैं। दोनों को अक्सर किसी ना किसी ईवेंट या डेट पर जाते देखा जाता है। हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया है । इसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती नजर आ रही हैं। हालांकि गाना गाते समय प्रियंका ऊप्स मूमेंट की शिकार हो गई और उसे पता भी न चला।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
ये कराओके नाइट का वीडियो है। वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही हैं। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वन पीस पहना है। जोनस ब्रदर का गाना गाते गाते प्रियंका की ड्रेस साइड से खिसक रही है, लेकिन जिस अंदाज से प्रियंका मस्ती कर रही हैं, उससे नहीं लगता कि उन्हें इसके बारे में पता भी चला हो। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को प्रियंका के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
कुछ ने प्रियंका और निक की ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी की । प्रियंका को अब ट्रोलर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता । वो बस अपनी लाइफ को एंज्वॉय कर रही हैं । बता दें कि निक और प्रियंका पिछले दिनों इटली में थे । यहां से भी दोनों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों पास्ता बनाते हुए नजर आ रहे थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इस वीडियो को निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वो प्रियंका के साथ कुकिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ शेफ भी नजर आ रहा है जो खाना बनाने में उनकी मदद कर रहा है, इसमें प्रियंका को पास्ता बनाते देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ निक ने लिखा, 'Date night cooking extravaganza.'
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इसके अलावा एक वीडियाे में प्रियंका-निक ढलते सूरज के बीच डांस करते नजर आए थे । दोनों ने अपना इटली ट्रिप खूब एंज्वॉय किया । निक के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया । एक फैन ने लिखा, 'इसे देखने के बाद मेरी आंखों में आंसू आ गए ।' बता दें कि प्रियंका ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।