फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social  Media: गैंगरेप को बढ़ावा देने वाले परफ्यूम एड पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, इन सितारों का भी फूटा गुस्सा

Mon, 06 Jun 2022 12:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 06 Jun 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra farhan akhtar and richa chadha slams perfume ads for promoting gang rape culture
प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, रिचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत जैसा देश जहां महिलाएं अभी भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की कोशिश कर रही हैं। जहां इंडस्ट्री में अभिनेत्रियां समान वेतन और यौन उत्पीड़न जैसे मुद्दों से लड़ने की कोशिश कर रही हैं, वहीं परफ्यूम के विज्ञापन ने देशभर में हंगामा मचा रखा है। परफ्यूम के ब्रांड ने एक ऐसा एड बनाया है जिसपर विवाद होना लाजमी है। इस विज्ञापन को देखने के बाद कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की और इसे रेप को बढ़ावा देने वाला बताया। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर जैसे एक्टर्स ने विज्ञापन के बारे में अपनी राय रखी है।

priyanka chopra farhan akhtar and richa chadha slams perfume ads for promoting gang rape culture
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर इस विज्ञापन के बारे में कहा-  'शर्मनाक और घृणित'। इस विज्ञापन को हरी झंडी दिखाने के लिए कितने स्तरों की मंजूरी लेनी पड़ी होगी...कितने लोगों ने सोचा कि यह ठीक था? मुझे बहुत खुशी है कि कुछ लोगों को यह बुरा लगा और ये मुद्दा खड़ा किया गया है। इसपर सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।

priyanka chopra farhan akhtar and richa chadha slams perfume ads for promoting gang rape culture
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर ने भी अपनी भड़ास निकालते हुए कहा- इन्हें बदबूदार बॉडी स्प्रे कहें या यूं कहें कि 'गैंगरेप'। इस एड को किसने और क्या सोचकर बनाने की अनुमति दी है...शर्मनाक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra farhan akhtar and richa chadha slams perfume ads for promoting gang rape culture
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा ने भी इसपर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा- यह एड कोई दुर्घटना नहीं है। कोई भी विज्ञापन एक एड को बनाने के लिए इसे कई स्तरों से गुजरना पड़का है। क्रिएटिव, स्क्रिप्ट, एजेंसी, क्लाइंट, कास्टिंग और ना जाने क्या-क्या। क्या हर कोई सोचता है कि रेप एक मजाक है?

विज्ञापन
priyanka chopra farhan akhtar and richa chadha slams perfume ads for promoting gang rape culture
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा- इस विज्ञापन की संवेदनहीनता से हैरान हूं। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम ये कैसे सोच सकती है कि इसे बनाना और दिखाना ठीक था? लोगों को बधाई कि उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई और रेगुलेटरी बॉडीज को भी, जिन्होंने इस पर कार्रवाई की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed