{"_id":"5b9d0723867a557fe5101251","slug":"priyanka-chopra-fiance-nick-jonas-property-net-worth-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"177 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं प्रियंका के मंगेतर निक, महंगी गाड़ियों का है शौक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
177 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं प्रियंका के मंगेतर निक, महंगी गाड़ियों का है शौक
Sun, 16 Sep 2018 10:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and nick
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल के मंगेतर निक जोनस 16 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। निक ने हाल ही में प्रियंका के साथ उनके घर पर रोका किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक अमेरिका में ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी दोनों की वेडिंग डेट कन्फर्म नहीं हुई है।
2 of 5
nick
आज हम आपको निक की रॉयल्टी को लेकर एक खास बात बताने जा रहे हैं। ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि 25 साल के निक जोनस की कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन (177 करोड़ रुपए) है। इसके अलावा निक महंगी गाड़ियों के मालिक है।
3 of 5
nick jonas
इतना ही नहीं अमरीका के सबसे महंगे लोकेशन पर निक का घर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि निक का ये घर उनके पेरेन्ट्स का नहीं बल्कि उनका ही खरीदा हुआ है। निक को बड़े-बड़े स्टेज शो में परफॉर्म करने पर भी मोटी रकम मिलती है। एक खबर के मुताबिक निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज करते हैं। निक ने ज्यादातर कमाई सोलो परफॉर्मर के तौर पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nick jonas
निक के पिता पॉल जोनस के दिवालिया होने से उनके परिवार को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। निक जोनस अकेले ही 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें न केवल सिंगिग के लिए बल्कि अब एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। निक के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बीते दिनों रिलीज हुई उनकी हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं जोनस परिवार की होने वाली बहू प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 28 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।