{"_id":"601d959dbab6c077ad0b8988","slug":"priyanka-chopra-film-for-bafta-salman-khan-in-black-deer-poaching-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को राहत और बाफ्टा के लिए पुरस्कारों की दौड़ में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को राहत और बाफ्टा के लिए पुरस्कारों की दौड़ में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, पांच खबरें
Sat, 06 Feb 2021 12:37 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला हिरण शिकार मामले में सरकार और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर मुख्यपीठ से बड़ी राहत मिली है। सलमान खान को अब 6 फरवरी को जोधपुर जिला अदालत में व्यक्तिगत रूप से नहीं पेश होना पड़ेगा। अभिनेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 437 ए के मुचलते पर पेश हो सकेंगे। मुख्य न्यायाधीन इंद्रजीत मोहंती व न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग की खंडपीठ ने सलमान खान की ओर से पेश की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए 6 फरवरी को जमानत मुचलके वर्चुअल माध्यम से पेश करने की इजाजत दे दी है।
Sonu Sood
- फोटो : Social Media
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से अवैध निर्माण को लेकर अभिनेता सोनू सूद को नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें अभिनेता को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका से कहा है कि 'सोनू सूद के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई ना की जाए।' तो वहीं, सोनू सूद की तरफ से कहा गया है कि 'वह सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले रहे हैं और बीएमसी के पास विवाद सुलझाने के लिए जा रहै हैं। जिसपर चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने कहा कि यह अच्छा कदम है।' चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबडे, एएस बोपन्ना और वी रामासुब्रमण्यम की बेंच ने सोनू सूद की याचिका पर सुनवाई की और इस मामले पर अपना फैसला सुनाया।
दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग केस मामले में सेलेब्रिटी मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और बिजनेसमैन करण सजनानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एनसीबी बॉलीवुड ड्रग केस में लगातार कार्रवाई कर रही है। अब इस मामले में अभिनेत्री दिया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी को केस नंबर 16/20 मामले में गिरफ्तार कर लिया है। राहिला फर्नीचरवाला को एनसीबी इससे पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक इस मामले में 30 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है।
ड्रग केसः 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए राहिला फर्नीचरवाला और करण सजनानी, पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
ड्रग केसः 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए राहिला फर्नीचरवाला और करण सजनानी, पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh
भारत में करीब दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन पर कुछ लोग समर्थन दे रहे हैं तो वहीं कुछ इसके विरोध में हैं। इसी कड़ी में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं। कुछ फिल्मी सितारें किसानों को अपना समर्थन दे रहे हैं, तो कुछ लोग सरकार को समर्थन में हैं। हाल ही में विदेशी सेलेब्स ने भी किसान आंदोलन पर अपना समर्थन देते हुए ट्वीट्स किये। विदेशी सेलेब्स का भारतीय मामले में बोलना लोगों को रास नहीं आया। जिसके बाद कई बॉलीवुड सितारों ने इसे प्रोपेगैंडा बताते हुए लोगों से इसमें ना फंसने की अपील की थी। इसपर कई स्टार्स ने उन बॉलीवुड सेलेब्स को खरी-खोटी सुनाई। तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सेलेब्स को आड़े हाथ लिया और उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ Anti Farmer Bollywood, सुशांत सिंह बोले- फिल्मों में खेत दिखाकर करोड़ों कमाए जब बचाने...
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ Anti Farmer Bollywood, सुशांत सिंह बोले- फिल्मों में खेत दिखाकर करोड़ों कमाए जब बचाने...
विज्ञापन
the white tiger
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रिटिश अकादमी ने वर्ष 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के लिए लंबी सूची जारी की है और प्रिंयका चोपड़ा जोनास अभिनीत ‘‘द व्हाइट टाइगर’’ सात श्रेणियों में नामांकन के लिए दौड़ में है। रमिन बहरानी द्वारा निर्देशित अंग्रेजी भाषा की इस फिल्म को 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता आदर्श गौरव के साथ ही रिज अहमद फिल्म ‘‘साउंड ऑफ मेटल’’ के लिए जबकि दिवंगत अभिनेता चैडविक बॉसमैन अपनी फिल्म ‘‘मा रेनिज ब्लैक बॉटम’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के नामांकन की दौड़ में शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की दौड़ में हैं।
बाफ्टा के लिए पुरस्कारों की दौड़ में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, इन दिग्गजों से है मुकाबला
बाफ्टा के लिए पुरस्कारों की दौड़ में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, इन दिग्गजों से है मुकाबला