बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने नए लुक में एक वीडियो शेयर किया। जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट किया।
सोशल मीडिया: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपने बालों का नया स्टाइल, शेयर किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट करते हुए लिखा, नए साल के नए बाल। सबसे खास बात है कि इस वीडियो में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने गायिका एरियाना ग्रांडे का गाना न्यू हेयर भी जोड़ा है। वीडियो में आप यह गाना बजते हुए सुन सकते हैं।
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने बालों को लहराते हुए दिख रही हैं। वह मुस्कुराते हुए अपने गोल्डन बालों को झटके से लहरा रही हैं। ऐसा करके प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को अपने हेयर का न्यू लुक दिखा रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को ट्वीटर पर भी पोस्ट किया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार द मैट्रिक्स रिसरेक्शन फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में प्रियंका ने सती का किरदार निभाया था।
“New year new hair”— via @priyankachopra instagram story 😍 pic.twitter.com/UUiXbJIfXe
प्रियंका चोपड़ा अगली बार शो सिटाडेल में दिखाई देंगी। इसका प्रीमियर फरवरी 2022 में होगा। इस सीरीज में गेम ऑफ थ्रोन्स और इटरनल के स्टार रिचर्ड मैडेन भी हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी वीडियोज को भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। इस वक्त वह निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती हैं। उनकी और निक की शादी चार साल पहले 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उम्मेद भवन में हुई थी। यह रॉयल वेडिंग थी जिसमें करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस को जीवन साथी के रूप में चुना।
प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं। वह 734 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। प्रियंका चोपड़ा कमाई के मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ से भी आगे हैं।