फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा? कान फेस्ट में हॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया इशारा

Sat, 18 May 2019 01:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 18 May 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra friend octavia spencer hint that she is pregnant
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में कहर ढा रही हैं । कान से प्रियंका के एक के बाद एक कई लुक वायरल हो चुके हैं । प्रियंका ने सबसे पहले ब्लैक गाउन पहन रेड कार्पेट पर एंट्री ली । इसके बाद व्हाइट ड्रेस में दिखीं । फिर पर्पल और अब सीग्रीन कलर की ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सामने आई हैं । 
priyanka chopra friend octavia spencer hint that she is pregnant
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
प्रियंका की इन तस्वीरों पर एक हॉलीवुड एक्ट्रेस ने ऐसा कमेंट किया है जिससे लग रहा है कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं । कान के पहले दिन की तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं । इन तस्वीरों पर हॉलीवुड एक्टर ऑक्टेविया स्पेंसर ने कमेंट किया ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Cannes 2019 @red #5BFilm

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

priyanka chopra friend octavia spencer hint that she is pregnant
priyanka chopra - फोटो : social media
ऑक्टेविया ने लिखा, “Stunning Mamacita” । अंग्रेजी में ममासीटा का मतलब 'हॉट मॉम' होता है । ऑक्टेविया के इस कमेंट के बाद फिर से कयास लगाए जाने लगे हैं कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं । ऑक्टेविया और प्रियंका की मुलाकात फिल्म 'A Kid Like Jake' के प्रमोशन के दौरान हुई थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra friend octavia spencer hint that she is pregnant
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद से दोनों दोस्त बन गए । बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ चुकी हैं । एक ईवेंट में प्रियंका का बेबी बंप नजर आ रहा था । इस पर प्रियंका की मां ने कहा था कि कैमरे के गलत एंगल की वजह से ऐसी तस्वीरें आईं । प्रियंका के प्रेंग्नेंट होने की खबरों को मां मधु चोपड़ा ने खारिज कर दिया था । 
विज्ञापन
priyanka chopra friend octavia spencer hint that she is pregnant
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
बता दें कि कान में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आए । इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया । वैसे ये पहली बार नहीं है । प्रियंका और निक अक्सर किसी ना किसी ईवेंट में एक-दूसरे को किस करते नजर आ चुके हैं । कान से दोनों का वीडियो भी वायरल हो रहा है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed