फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: किंग खान पर टिप्पणी करना प्रियंका को पड़ा भारी, फैंस ने अभिनेत्री को 'घमंडी' कहकर लगाई क्लास

Mon, 10 Jul 2023 01:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Jul 2023 01:15 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Gets Slammed By Netizens For Indirectly Calling Shah Rukh Khan Arrogant see users reaction
शाहरुख और प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं, लेकिन कई बार अभिनेत्री अपनी टिप्पणियों को लेकर ही फंस जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। प्रियंका ने शाहरुख को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

Priyanka Chopra Gets Slammed By Netizens For Indirectly Calling Shah Rukh Khan Arrogant see users reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

हाल ही में, इंटरनेट पर प्रियंका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री से पूछा गया कि शाहरुख खान हॉलीवुड में नहीं जाना चाहते हैं। आप इस पर वह क्या विचार रखती हैं और उन्होंने हॉलीवुड में जाने का फैसला क्यों किया है। इस पर प्रियंका ने कहा कि वह अहंकारी नहीं हैं और उन्हें आराम की जिंदगी भी पसंद नहीं है। उन्हें जिंदगी में काफी अलग चीजें करनी होती है और वह इसे काफी एंजॉय भी करती हैं।

SSMB29: RRR से कहीं ज्यादा बड़ी होगी SSMB29, राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने किया खुलासा

Priyanka Chopra Gets Slammed By Netizens For Indirectly Calling Shah Rukh Khan Arrogant see users reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने कहा, ‘आरामदायक मेरे लिए उबाऊ है। मैं अहंकारी नहीं हूं, मैं आत्मविश्वासी हूं। जब मैं सेट पर जाती हूं तो मुझे मेरे अस्तित्व का पता चल जाता है। मुझे मालूम है कि मैं क्या कर रही हूं। मुझे लोगों के राय की आवश्यकता नहीं है। मैं अपने जोन के साथ चलने और लोगों को अपना काम दिखाने को तैयार हूं। मैं ऑडिशन लेने से लेकर काम करने को तैयार हूं। जब मैं किसी दूसरे देश में जाती हूं तो अपनी सफलता को दूसरे देश पर नहीं थोपती हूं।’

Kangana Ranaut: 'ये एडवेंचर का टाइम नहीं है', कंगना रणौत ने फैंस को दी हिमाचाल प्रदेश ना जाने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Gets Slammed By Netizens For Indirectly Calling Shah Rukh Khan Arrogant see users reaction
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रियंका से यह सवाल शाहरुख के हॉलीवुड न जाने वाले बयान पर पूछा गया था, जिसमें अभिनेता ने कहा था कि हॉलीवुड ने कलाकारों को बर्बाद कर दिया है। अभिनेता ने यह भी कहा था कि वह यहां पर काफी आराम से हैं और अपने काम को एंजॉय भी कर रहे हैं। वह यहीं रहकर बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे। 

Bollywood Movies: भगवान शिव के रोल को लेकर खूब विवादों में रहीं ये फिल्में, जमकर हुआ था विरोध

विज्ञापन
Priyanka Chopra Gets Slammed By Netizens For Indirectly Calling Shah Rukh Khan Arrogant see users reaction
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले दिनों में 'सिटाडेल 2', 'हेड्स ऑफ स्टेट', और हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं तो एक और प्रोजेक्ट उनके खाते में जुड़ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed