फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sheezan Khan: 'खतरों के खिलाड़ी 13 से खोया कॉन्फिडेंस मिला वापस', शीजान खान ने एक्सपीरियंस किया शेयर

Mon, 10 Jul 2023 01:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 10 Jul 2023 01:14 PM IST
विज्ञापन
Sheezan Khan share experience of life struggling phase in khatron ke khiladi 13 tunisha sharma death
शीजान खान - फोटो : social media

दिल को छू लेने वाला एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 जुलाई से यह शो लोगों के बीच होगा। जिसमें कंटेस्टेंट्स खतरों से दो-दो हाथ करते दिखेंगे। टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा मौत मामले में जेल जा चुके शीजान खान भी इस शो में नजर आने वाले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शीजान ने शो से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने अनुभव को साझा किया है।

Sheezan Khan share experience of life struggling phase in khatron ke khiladi 13 tunisha sharma death
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान ने कहा, 'मैं जिंदगी में बहुत डरावनी चीजों से होकर गुजरा हूं। तो कीड़े-मकोड़े मेरा क्या बिगाड़ सकते हैं। शो में स्टंट करने से मेरा खोया हुआ कॉन्फिडेंस वापस आया है। जब इस शो में उन्होंने बैक-टू-बैक कई स्टंट्स किए, जब जाकर मुझे अच्छा महसूस हुआ कि अब वो इस शो को कर सकते हैं। मुझे रोहित शेट्टी से मिलकर काफी अच्छा लगा। खतरों के खिलाड़ी के कई स्टंट स्क्रिप्टेड होते हैं।'

Sheezan Khan share experience of life struggling phase in khatron ke khiladi 13 tunisha sharma death
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने पहली बार कोई रियलिटी शो किया है। जब में इस शो के लिए गया था तो मैंने सोच लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन हार नहीं माननी है। मेरी लाइफ में अब तक बहुत कुछ हो चुका था। ऐसे में मुझे जिंदगी ने दूसरा मौका दिया तो मैं इसे गंवाना नहीं चाहता था। मैं अपने हर स्टंट को अच्छे से कर पाया इसके लिए अल्लाह को शुक्रिया कहता हूं।'

यह भी पढ़ें: भगवान शिव के रोल को लेकर खूब विवादों में रहीं ये फिल्में, जमकर हुआ था विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
Sheezan Khan share experience of life struggling phase in khatron ke khiladi 13 tunisha sharma death
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान खान ने कहा, स्टंट के पहले में खुद को शांत कराता था। रिजल्ट तो मेरे हाथो में नहीं होता। इसलिए जो भी हो जाए, मुझे टास्क पूरा करना है और अपना 100 परसेंट देना है। भगवान की कृपा से ही में स्टंट के दौरान धैर्य रख पाए। थोड़ा ज्यादा हो जाएगा मैं बोल दूंगा लेकिन इससे डरावनी चीजें देखी हैं तो कॉकरोच और इगुआना क्या ही मेरा बिगाड़ लेंगे।'

यह भी पढ़ें: RRR से कहीं ज्यादा बड़ी होगी SSMB29, राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने किया खुलासा

विज्ञापन
Sheezan Khan share experience of life struggling phase in khatron ke khiladi 13 tunisha sharma death
फलक नाज और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शीजान खान की गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। 24 दिसंबर 2022 को तुनिषा की मौत हो गई थी। उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था, जिसके आरोप में शीजान खान को अरेस्ट कर लिया गया था। शीजान 69 दिन बाद जेल से जमानत पर बाहर आए। तुनिषा की मां ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें: 'ये एडवेंचर का टाइम नहीं है', कंगना रणौत ने फैंस को दी हिमाचाल प्रदेश ना जाने की सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed