अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' इन दिनों चर्चा में है। 11 जुलाई को इसका टीजर रिलीज होगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का रोल अदा करते दिखेंगे। बता दें कि यह फिल्म वर्ष 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉड' का ही सीक्वल है। यह पहला मौका नहीं है कि कोई एक्टर भोले बाबा का रोल अदा कर रहो हो। इससे पहले भी पर्दे पर कई सितारे इस भूमिका में नजर आ चुके हैं। मगर, कई फिल्मों में उन्हें इस तरह पेश किया गया कि जमकर हंगामा हुआ। आइए जानते हैं...
Bollywood Movies: भगवान शिव के रोल को लेकर खूब विवादों में रहीं ये फिल्में, जमकर हुआ था विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पीके'
आमिर खान अभिनीत फिल्म 'पीके' खूब विवादों में रही थी। इस फिल्म में आमिर खान को भगवान शिव के गेटअप में घूम रहे एक शख्स को दौड़ाते हुए दिखाया गया। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और आमिर का जमकर विरोध हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स पर एफआईआर तक कराई गई थी।
'तांडव'
सैफ अली खान अभिनीत 'तांडव' सीरीज को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। इसमें मोहम्मद जिशान अयूब कैंपस के थिएटर फेस्टिवल में भगवान शिव का रोल प्ले करते हैं। एक्टर कहता है, 'भोलेनाथ प्रभु ईश्वर, ये राम जी के फॉलोअर्स दिन-पर-दिन सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं, लगता है हमें भी कोई नई सोशल मीडिया रणनीति बनानी पड़ेगी'। इस पर जिशान कहते हैं, 'क्या करूं, नई फोटो लगाऊं'। इतना ही नहीं, सीन में छात्रों की आजादी पर बात होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दृश्य को जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार से जोड़कर देखा गया था।
BB OTT 2: साइरस ब्रोचा की खराब हालत देख पुराने दिनों में गुम हुईं आरती सिंह, अभिनेत्री ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
'मोहल्ला अस्सी'
बॉलीवुड फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' को लेकर भी बहुत विरोध हुआ था। शिव जी के भेष में एक्टर का अपशब्द बोलना लोगों को बहुत खराब लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों को इतना आक्रोश था कि भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले कलाकार का मुंह काला करने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी गई थी।
Ileana dcruz: नौवें महीने में ऐसी हो गई है इलियाना की हालत, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर बयां किया हाल-ए-दिल
'पम्मल के सम्बंदम'
कमल हासन ने अपनी तमिल फिल्म 'पम्मल के सम्बंदम' में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। हालांकि उन्होंने भगवान शिव को कॉमिक अंदाज में पेश किया था, जिसका बहुत विरोध हुआ था।
Adipurush: यूट्यूब पर लीक हुई प्रभास और कृति सेनन की 'आदिपुरुष', दो मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने देखी फिल्म