फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arshad Warsi: बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर छलका अरशद वारसी का दर्द, किया इंडस्ट्री के काले सच को बयां

Mon, 10 Jul 2023 11:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Jul 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
Arshad Warsi reveals nepotism in Bollywood actor says A segment of actors get multiple chances to give a hit
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया

अरशद वारसी ने हाल ही में वेब सीरीज 'असुर 2' में अपने दमदार अभिनय के लिए सुर्खियां बटोरीं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। आज भी दर्शक अरशद के अभिनय की खूब सराहना करते हैं। ‘असुर 2’ की सफलता के बाद अरशद अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने  बॉलीवुड में चले आ रहे नेपोटिज्म पर अपनी राय रखी है।

Arshad Warsi reveals nepotism in Bollywood actor says A segment of actors get multiple chances to give a hit
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को इतना बढ़ावा दिया गया है कि अब स्टार्स के बच्चे यह मान कर चलते हैं कि इंडस्ट्री में उनकी एंट्री तो काफी आसानी से हो जाएगी। फ्लॉप होने के बाद भी नेपोकिड्स को कई सारे अवसर दिए जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर जो लोग इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं उन्हें हमेशा संघर्ष करना पड़ता है।

Manushi Chhillar: 'सम्राट पृथ्वीराज' के फ्लॉप होने पर मानुषी ने खुलकर की बात, कहा- मुझे जो चाहिए था वह मिल गया

Arshad Warsi reveals nepotism in Bollywood actor says A segment of actors get multiple chances to give a hit
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 1996 में आए ड्रामा ‘तेरे मेरे सपने’ से फिल्मों में अपनी यात्रा शुरू करने वाले अरशद ने कहा कि वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेता जया बच्चन और निर्देशक जॉय ऑगस्टीन के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर उस वक्त दांव लगाया था, जब वह इंडस्ट्री में एक बाहरी व्यक्ति थे।

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन-सैयामी की 'घूमर' का मेलबर्न में होगा प्रीमियर, शबाना आजमी रहेंगी उपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
Arshad Warsi reveals nepotism in Bollywood actor says A segment of actors get multiple chances to give a hit
अरशद वारसी - फोटो : social media

नेपोटिज्म पर अपने विचार रखते हुए अरशद ने कहा, ‘यह दुखद बात है, लेकिन आप क्या कर सकते हैं? बॉलीवुड में एक ऐसा वर्ग है, जिन्हें अन्य वर्ग की तुलना में थोड़ा अधिक विशेषाधिकार प्राप्त है। नेपोकिड्स अगर फ्लॉप भी हो जाते हैं तो उन्हें कई और मौके मिल जाते हैं, लेकिन कोई बाहरी व्यक्ति की एक फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो इंडस्ट्री से उसका अस्तित्व खत्म कर दिया जाता है। इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं उन्हें हमेशा धन्यवाद देता हूं।’ 

विज्ञापन
Arshad Warsi reveals nepotism in Bollywood actor says A segment of actors get multiple chances to give a hit
अरशद वारसी - फोटो : social media

अरशद ने आगे कहा, ‘आज इंडस्ट्री में रियल टैलेंट की अगर कमी है तो वह इसी वजह से है क्योंकि मेकर्स नेपोकिड्स को आगे लाना चाहते हैं। इंडस्ट्री का यह काला सच इस सिनेमा को बुरी तरह बर्बाद कर देगा।’ 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed