फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, 'प्रोजेक्ट के' की हुडी पहन अमिताभ ने फैंस से की मुलाकात

Mon, 10 Jul 2023 10:17 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 10 Jul 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan fans outside the jalsa big b meets wearing project k hoodie watch video
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। इन दिनों वह फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में व्यस्त चल रहे हैं। अभिनेता जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में भी नजर आने वाले हैं। बिग बी हर रविवार को अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं। पिछले करीब 41 सालों से वो ऐसा कर रहे हैं। रविवार को अपने घर के बाहर का नजारा देख बच्चन गदगद हो गए, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

amitabh bachchan fans outside the jalsa big b meets wearing project k hoodie watch video
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपनी परंपरा का पालन करते हुए बीते रविवार को अपने फैंस से मुलाकात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें जलसा के बाहर भारी भीड़ नजर आ रही है। घर के बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम दिख रहे हैं। सदी के महानायक से मिलने की खुशी भी फैंस के चेहरे पर साफ झलक रही है।

amitabh bachchan fans outside the jalsa big b meets wearing project k hoodie watch video
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग पोस्टर लेकर महानायक का इंतजार कर रहे हैं। जिसपर लिखा है, डॉन का इंतजार फैंस कर रहे हैं। इसके बाद दरवाजा खुलता है और एंट्री होती है अमिताभ बच्चन की। वह अपने प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं और उनका अभिवादन करते हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan fans outside the jalsa big b meets wearing project k hoodie watch video
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसका वीडियो साझा करते हुए बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा, उनके लिए शाश्वत प्रेम जो यहा तक आते हैं और वह मेरे बनने का कारण हैं। वे हाथ जो प्रतीकात्मक रूप से मिलते हैं, उनके लिए मेरी कृतज्ञता, प्यार सम्मान और अनुग्रह सबकुछ।

विज्ञापन
amitabh bachchan fans outside the jalsa big b meets wearing project k hoodie watch video
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द कौन बनेगा करोड़पति में नजर आएंगे। इसके अलावा वह प्रोजेक्ट के की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में अमिताभ के साथ दीपिका पादुकोण और प्रभास भी नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed