बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक हंसल मेहता अपनी वेब सीरीज ‘स्कूप’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। दर्शकों को भी यह वेब सीरीज काफी पसंद आई थी और फैंस ने भी इस सीरीज को अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। अब हंसल एक बार अपने आगामी प्रोजेक्ट से साथ दर्शकों के समक्ष आ खड़े हुए है। इस फिल्म में वह करीना कपूर के साथ काम करने वाले हैं। अब निर्देशक ने करीना के साथ काम करने का अपना अनुभव बताया है।
Hansal Mehta: 'वह बहुत ही मेहनती और टैलेंटेड हैं', हंसल मेहता ने साझा किया करीना कपूर के साथ काम करने का अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज ‘स्कूप’ की सफलता के बाद फिल्म निर्माता हंसल मेहता वर्तमान में करीना कपूर के साथ एक अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री एक जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगी। यह फिल्म को मुख्य रूप से लंदन में शूट किया गया है। इस फिल्म को एक नॉयर ड्रामा कहा जा रहा है।
Monday Flashback: जब 'शोले' के सेट पर धर्मेंद्र ने की थी चोरी, मामला खुलने के बाद ऐसी हो गई थी वीरू की हालत
हाल ही में, एक साक्षात्कार में, मेहता ने अपनी फिल्म की मुख्य स्टार करीना के बारे में खुलकर बात की और कहा कि उनके साथ काम करना बेहद खुशी की बात है। निर्देशक ने उन्हें एक अच्छा कलाकार बताते हुए कहा कि फिल्म में हर कोई करीना का नया रूप देखेगा। उन्होंने आगे कहा कि बेबो के साथ उनका व्यवहार वैसा ही है जैसा वह राजकुमार राव, मोहम्मद जीशान अय्यूब और करिश्मा तन्ना के साथ साझा करते हैं।
Zohra Sehgal: पहली महिला पायलट बनना चाहती थीं जोहरा सेहगल, ऐसे रखा फिल्मी दुनिया में कदम
अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर हंसल ने कहा, ‘मैं एक संगीतमय और रोमांटिक फिल्म बनाना चाहता हूं। समस्या यह है कि बताने के लिए बहुत सारी कहानियां हैं, तलाशने के लिए बहुत सारी शैलियां हैं। मुझे लगता रहता है कि इन सब के लिए हमारे पास समय बहुत कम है।’
Shakti Arora: 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर दिखा बड़ा अजगर, शक्ति अरोड़ा ने शेयर किया वीडियो
अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए हंसल ने कहा, ‘मेरे लिए फिल्म निर्माण एक यात्रा है। मुझे वह यात्रा ढूंढनी है, जो मुझे उत्साहित करता हो। यह कुछ भी हो सकता है, एक कॉमेडी या एक प्रेम कहानी। मैं अलग-अलग चीजों को देखता रहता हूं और यदि कोई चीज मुझे उत्साहित करती है तो मैं उसे कर लेता हूं।’