फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्ड तब 8 साल के थे निक जोनस, बर्थडे पर जानिए 10 अनसुनी बातें

Mon, 16 Sep 2019 11:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 16 Sep 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Birthday Special Know 10 Unfacts
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकन सिंगर निक जोनस 16 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। निक जोनस का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। निक और प्रियंका की उम्र के बीच 10 साल का अंतर है। साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं उस वक्त निक की उम्र मात्र 8 साल थी। साल 2006 में निक का पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया था उस वक्त उनकी उम्र मात्र 13 साल थी। निक के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में 10 बड़ी बातें...

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Birthday Special Know 10 Unfacts
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media

1. निक जोनस का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। उनका जन्म 16 सितम्बर 1992 में टेक्सास के डालास शहर में हुआ।

2. निक एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। उन्होंने सात साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।

Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Birthday Special Know 10 Unfacts
Nick Jonas with brother during concert - फोटो : instagram

3. निक ने साल 2002 में अपने पिता के साथ मिलकर अपना पहला गाना 'जॉय टू द वर्ल्ड' (ए क्रिसमस प्रेयर) गाया था। ये गाना निक ने खुद लिखा था।

4. 2006 में निक का पहला एल्बम आया जिसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद निक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया, जिसके कई एलबम मार्केट में आ चुके हैं और जो काफी सफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Birthday Special Know 10 Unfacts
nick jonas

5. जोनस ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता। साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है।

6. निक जोनस के पिता पॉल केविन जोनस भी संगीतकार हैं, वहीं निक की मम्मी डेनिस मिलर जोनस सिंगर और साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Husband Nick Jonas Birthday Special Know 10 Unfacts
nick jonas - फोटो : file photo

7. साल 2014 में निक जोनस को ब्रिटिश मैगज़ीन OK! ने और साल 2015 में अमेरिका की मैगज़ीन People's  ने Sexiest Men Alive के खिताब से नवाजा।

8. प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनस का नाम कई सिंगर्स और अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। निक ने माइली सायरस, कैंडल जैनर और सेलेना गोमेज को भी डेट किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed