सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप में किस देश को सपोर्ट करेंगे निक जोनस?, जवाब सुनकर प्रियंका चोपड़ा को भी होगी हैरानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 May 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra husband Nick Jonas supporting India in Cricket World Cup 2019
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media

भारत के साथ-साथ दुनिया भर में अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान उनके पति निक जोनस भी उनका साथ देने के लिए रेड कॉर्पेट पर उतरे थे। कई जगह वह प्रियंका की ड्रेस संभालते भी नजर आए थे। इस बात से पता चलता है कि दोनों के बीच कितना प्यार है। ये बात तो सब जानते हैं कि निक जोनस एक अमेरिकी नागरिक हैं। हाल ही में एक शख्स ने निक से सवाल किया कि वो इस बार वर्ल्ड कप में किस टीम का सपोर्ट करेंगे तो इस पर निक ने जो जवाब दिया उसे आप पढ़िए।

Trending Videos
Priyanka Chopra husband Nick Jonas supporting India in Cricket World Cup 2019
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter

क्रिकेट वर्ल्ड कप का जूनून अब लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप के 12वें सीजन में हर किसी को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। इस दौरान अब लोग ये जानना चाहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इस बार वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट करने वाले हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra husband Nick Jonas supporting India in Cricket World Cup 2019
nick jonas

हाल ही में निक जोनस अपने भाई जो.जोनस और केविन जोनस के साथ मिलकर फैंस के पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान एक फैंस ने निक जोनस से पूछा कि इस वर्ल्ड कप में वो किस देश की टीम का समर्थन करने वाले हैं?

Priyanka Chopra husband Nick Jonas supporting India in Cricket World Cup 2019
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media

इस पर निक जोनस ने जवाब दिया, 'प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें क्रिकेट के बारे में उन्हें बताया है और उन्होंने अधिकत्तर अपने अंकल के बारे में ही बताया है। मुझे नहीं पता कि मैं कौन सी टीम को सपोर्ट करुंगा क्योंकि मुझे इसके बारे में नहीं पता। लेकिन मैं इंडिया के लिए सपोर्ट करूंगा।' देखें वीडियो...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#NationalJiju ❤🇮🇳❤ And sucker video ❤❤ @jonasbrothers at Q&A in Snapchat. #MrAndMrsJonas . . . #PriyankaChopra #NickJonas  #Priyanka #PeeCee #Bollywood #FamilyJonas #JonasBrothers #Jonas #Hollywood #MissWorld2000 #PriyankaChopraJonas #Queen #PiggyChops #Nickyanka #Prick #Niyanka #love #NP #NPglobaldomination #TheSkyIsPink #Priyonce @globaldomination.np #queenofbollywood #jiju #desigirl #lovebirds

A post shared by NP Globaldomination (@globaldomination.np) on

विज्ञापन
Priyanka Chopra husband Nick Jonas supporting India in Cricket World Cup 2019
nick jonas - फोटो : amar ujala

निक जोनस ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी  के दौरान क्रिकेट भी खेला और जोए जोनस ने कहा था कि उन्होंने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। इस वीडियो में निक जोनस ने बताया कि उन्हें कौन सा म्यूजिक वीडियो पसंद है? सिंगर ने बताया कि सकर म्यूजिक वीडियो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed