फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel: प्रियंका चोपड़ा को है सिटाडेल हिंदी का बेसब्री से इंतजार, वरुण-सामंथा को लेकर कह दी यह बात

Tue, 04 Apr 2023 08:53 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 04 Apr 2023 08:53 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा को वेब सीरीज सिटाडेल हिंदी का बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस ने इसमें नजर आने वाले स्टार्स वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु को लेकर बड़ी बात कह दी है। 
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra is eagerly waiting for Citadel Hindi said this about Varun dhawam and Samantha Ruth Prabhu
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिलहाल भारत में हैं। एक्ट्रेस यहां अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' का प्रमोशन करने पहुंची हैं। गौरतलब हो कि इस सीरीज का हिंदी संस्करण भी बन रहा है, जिसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्माण राज और डीके कर रहे हैं। वहीं, हिंदी संस्करण के लिए प्रियंका चोपड़ा भी काफी एक्साइडेट हैं, साथ ही सिटाडेल इंडिया पर अपने विचार साझा करती नजर आई हैं। 

Priyanka Chopra is eagerly waiting for Citadel Hindi said this about Varun dhawam and Samantha Ruth Prabhu
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को अपनी सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने इसके हिंदी संस्करण के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। एशिया पैसिफिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह रीमेक के लिए वरुण और सामंथा को कोई सलाह या कोई सुझाव देना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं उन्हें कोई सलाह दे सकती हूं। वे दोनों बेहतरीन स्टार्स हैं, मैं कुछ नहीं कह सकती।'

Priyanka Chopra is eagerly waiting for Citadel Hindi said this about Varun dhawam and Samantha Ruth Prabhu
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने यह भी साफ किया कि वह वरुण धवन से मिलीं और चर्चा की कि इसके हिंदी रीमेक में एक दिलचस्प क्रॉसओवर कैसे होगा। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं हाल ही में वरुण से मिली और वह मुझे बता रहे थे कि शूटिंग कैसी चल रही है, यह कितना रोमांचक है। हम उस पर चर्चा कर रहे थे, और जब आप देखना शुरू करेंगे तो आपको पता चलेगा कि शो वास्तव में कितना मजेदार है। मैं इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra is eagerly waiting for Citadel Hindi said this about Varun dhawam and Samantha Ruth Prabhu
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म निर्माता राज और डीके की तारीफ में कहा, 'वह दोनों अद्भुत और प्रतिभाशाली हैं, और वे अपनी स्पिन को सीरीज में लाने जा रहे हैं।' इतना ही नहीं इस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका ने अपने बॉलीवुड स्ट्रगल पर अब जाकर चुप्पी तोड़ने पर भी चर्चा की। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब मैं जिंदगी के इस मुकाम पर हूं, जहां लगता है कि अब मैं खुलकर बात कर सकती हूं, अब मेरे अंदर ज्यादा आत्मविश्वास आ गया है। मैंने जो महसूस किया, उसके बारे में स्पष्ट रूप से कह दिया। हालांकि, अब मैं उन चीजों को भूलकर आगे बढ़ चुकी हूं।' 

विज्ञापन
Priyanka Chopra is eagerly waiting for Citadel Hindi said this about Varun dhawam and Samantha Ruth Prabhu
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा स्टारर सीरीज 'सिटाडेल' में उनके साथ रिचर्ड मैडेन भी होंगे। इस सीरीज में दोनों को जासूस की भूमिका में देखा जाएगा। यह वेब सीरीज 28 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed