फिल्म द कश्मीर फाइल्स से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री पल्लवी जोशी को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री पल्लवी 4 अप्रैल यानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। द कश्मीर फाइल्स राधिका मेनन की भूमिका निभाकर पल्लवी ने खूब वाहवाही लूटी। इससे पहले भी पल्लवी कईं बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। टीवी शो अल्पविराम में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को सराहा गया। इस सीरियल में पल्लवी ने एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया था। पल्लवी को बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
Pallavi Joshi: दुष्कर्म पीड़िता के किरदार से छोड़ी अमिट छाप, जानें कौन हैं द कश्मीर फाइल्स की राधिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 अप्रैल 1969 को मुंबई में जन्मी पल्लवी जोशी ने कम उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में बदला और आदमी सड़क का जैसी फिल्मों में काम किया। 1979 में फिल्म दादा मूवी में उन्होंने एक ऐसे बच्चे का किरदार निभाकर वाहवाही लूटी, जो देख नहीं सकता था। इसके अलावा पल्लवी जोशी ने टीवी सीरियल अल्पविराम में दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाकर अमिट छाप छोड़ी। पल्लवी ने 90 के दशक में आई तहलका, मुजरिम और सौदागर जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
90 के दशक की शुरुआत में पल्लवी जोशी ने सूरज का सातवां घोड़ा, रुक्मावती की हवेली, वंचित, तृषाग्नि और रिहाई जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने सौदागर, पनाह, तहलका और मुजरिम जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स भी निभाए। इसके अलावा पल्लवी श्याम बेनेगल की द मेकिंग ऑफ द महात्मा (1995) में कस्तूरबा गांधी का रोल भी निभा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये टॉप हसीनाएं भोजपुरी सिनेमा में रहीं फ्लॉप, आज हैं पर्दे से पूरी तरह गायब
अगर पल्लवी के टीवी जगत के करियर की बात करें तो उन्होंने सिंगिंग रिएलिटी शो सा रे गा मा पा मराठी लिटिल चैंप्स होस्ट किया है। मिस्टर योगी, भारत एक खोज, जुस्तजू जैसे कई टीवी शो में भी पल्लवी ने काम किया है। पल्लवी जोशी को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें द कश्मीर फाइल्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
यह भी पढ़ें: इंडिया को मिलेगा देसी 'हैरी पॉटर' और रिचर्ड-शिल्पा मामले में एक्ट्रेस को राहत, पढ़ें फिल्मी खबरें
बता दें कि पल्लवी जोशी निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की पत्नी हैं। पल्लवी और विवेक अग्निहोत्री ने 28 जून 1997 में शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री दोनों ही कला जगत से आते हैं, भले ही उनके काम अलग-अलग हों लेकिन वह कई प्रोजेक्ट्स साथ में कर चुके हैं। पल्लवी जोशी एक अभिनेत्री होने के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म द कश्मीर फाइल्स में भी पल्लवी ने अपने पति विवेक अग्निहोत्री संग काम किया है और हर इवेंट में वह उनके साथ रहीं।
यह भी पढ़ें: आमिर की बेटी ने निक जोनस संग साझा की तस्वीर, प्रियंका चोपड़ा के पति को लेकर कही यह बात