बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब तक इस फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं, जो लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। अब इस फिल्म के चौथे गाने को लेकर प्रसंशक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म के गाने येंतम्मा का टीजर जारी किया गया, जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।
Ram Charan: सलमान की फिल्म में नजर आएंगे राम चरण? 'येंतम्मा' गाने का टीजर देख खुशी से झूम उठे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज कुछ सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में सलमान साउथ सुपरस्टार वेंकटेश के साथ दक्षिण भारतीय वेषभूशा में नजर आ रहे हैं। इन दोनों सितारों के अलावा फैंस को इसमें एक तीसरे शख्स की भी झलक देखने को मिला, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाने लगे कि यह आरआरआर एक्टर राम चरण हैं।
Sona Mohapatra: सोना महापात्रा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बोलीं- काश इनकी जगह श्रेया परफॉर्म करें
Love Kills 2: दूसरे सीजन के साथ डिस्कवरी+ पर 'लव किल्स' की वापसी, पर्दे पर दिखेगा अमरोहा हत्याकांड का खौफ
अभिनेता के इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस गाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मेगास्टार अपना भाईजान।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स कमेंट में फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
Bhojpuri Cinema: बॉलीवुड की ये टॉप हसीनाएं भोजपुरी सिनेमा में रहीं फ्लॉप, आज हैं पर्दे से पूरी तरह गायब
इस गाने को विशाल ददलानी और पायल देव ने गाया है। इसे पायल ने कंपोज भी किया है। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी हैं। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Mahhi Vij: माही ने दी कोरोना को मात, वीडियो साझा कर बोलीं- अपने बच्चों से मिलने के लिए हूं उत्साहित