फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stereotypes: किसी की बगैर कन्या-दान के हुई शादी, तो किसी ने खुद किया अपने पति का अंतिम संस्कार; बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने ऐसे तोड़ी रूढ़िवादी सोच

Tue, 22 Feb 2022 08:53 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 22 Feb 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra, Katrina Kaif, Dia Mirza, Sushmita sen, Kangana Ranaut and other bollywood celebrities Who Broke Stereotypes
इन सेलेब्स ने तोड़ी रूढ़िवादी सोच - फोटो : सोशल मीडिया

वक्त बदल रहा है और बदलते वक्त के साथ धीरे-धीरे लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा है। इसका ज्यादातर श्रेय बॉलीवुड को जाता है। समाज को प्रभावित करने वाले सेलेब्स रूढ़िवादी सोच को तोड़कर अपने हक़ की बात कर रहे हैं। उदाहरण पेश कर नया नजरिया दे रहे हैं। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने संवेदनशील मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई। चाहे वो कन्या दान हो या फिर पति का अंतिम संस्कार करना हो, फिल्म इंडस्ट्री की कई अदाकाराओं ने इन मुद्दों पर खुलकर बात की।



यहां पढ़िए ऐसे ही कुछ उदाहरण... 

Priyanka Chopra, Katrina Kaif, Dia Mirza, Sushmita sen, Kangana Ranaut and other bollywood celebrities Who Broke Stereotypes
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ
हिंदू परंपराओं के मुताबिक शादी के दौरान दुल्हन मंडप पर आते वक्त फूलों की चादर के नीचे
चलती है। इसे दुल्हन के भाई अपने उठाते हैं। लेकिन अभिनेत्री कटरीना कैफ की शादी में नया नजरिया पेश किया गया। फूलों की चादर को भाईयों ने नहीं बल्कि अभिनेत्री की बहनों ने उठाई थी। अभिनेत्री ने इस पल की एक फोटो साझा कर लिखा था, "हम बहनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया, एक दूसरे की रक्षा की। मेरी सभी बहने मेरी मजबूती का स्तंभ हैं। हमारा रिश्ता हमेशा ऐसा बना रहे।" 

Priyanka Chopra, Katrina Kaif, Dia Mirza, Sushmita sen, Kangana Ranaut and other bollywood celebrities Who Broke Stereotypes
नीना गुप्ता-मसाबा - फोटो : Instagram

नीना गुप्ता 
आज नीना गुप्ता किसी भी परिचय का मौहजात नहीं हैं। उन्होंने अपनी कला से सभी के दिलों में जगह बना ली है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हर कोई उनका विरोध कर रहा था। अभिनेत्री उस दौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थीं, जब समाज में ये किसी टैबू से कम नहीं था। इसके अलावा अभिनेत्री ने बतौर सिंगल मदर अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की परवरिश की और सही जीवन साथी की तलाश पूरी होने पर उम्र के इस पड़ाव में दूसरी शादी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra, Katrina Kaif, Dia Mirza, Sushmita sen, Kangana Ranaut and other bollywood celebrities Who Broke Stereotypes
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Instagram

दीया मिर्जा
पिछले साल अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने बिज़नेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी में दो रूढ़िवादी सोच को तोड़ा था। हिंदू परंपरा में कन्यादान और बिदाई दो अहम रस्म मानी जाती हैं। हालांकि दीया मिर्जा ने इन दोनों रस्मों को करने से मना कर दिया था। अभिनेत्री की शादी में न ही उनका कन्या दान किया गया और न ही उनकी बिदाई की गई। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपनी शादी के लिए एक महिला पंडित को चुना था।

विज्ञापन
Priyanka Chopra, Katrina Kaif, Dia Mirza, Sushmita sen, Kangana Ranaut and other bollywood celebrities Who Broke Stereotypes
mandira bedi - फोटो : instagram

मंदिरा बेदी
साल 2021 अभिनेत्री मंदिरा बेदी के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इसी सान अभिनेत्री ने अपने पति राज कौशल को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। हिंदू रीति-रिवाज़ के अनुसार हमेशा पुरुष ही अंतिम संस्कार करता है। अगर बेटा हो तो वह ही अपने पिता को अंतिम विदाई देता है। हालांकि राज कौशल का बेटा होते हुए भी उनकी पत्नि मंदिरा बेदी ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। इस क़दम के लिए अभिनेत्री की काफ़ी आलोचना भी हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed