{"_id":"62144e466b03a74bc57489ce","slug":"bunty-aur-babli-2-sharvari-wagh-calls-madhuri-dixit-her-idol-and-started-taking-training-of-kathak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharvari Wagh: शरवरी वाघ ने शुरू किया कथक नृत्य का प्रशिक्षण, बोलीं, ‘मैं भी माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharvari Wagh: शरवरी वाघ ने शुरू किया कथक नृत्य का प्रशिक्षण, बोलीं, ‘मैं भी माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 22 Feb 2022 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
शरवरी वाघ
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ से ओटीटी पर और यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से बड़े परदे पर डेब्यू करने वाली अभिनेत्री शरवरी वाघ अगले साल आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म ‘महाराजा’ में दिखेंगी। इन दिनों शरवरी अपने हुनर और अपने हौसले को धार दे रही हैं और हाल ही में उन्हें कथक नृत्य का प्रशिक्षण लेते भी देखा गया। फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अपनी प्रेरणा मानने वाली शरवरी कहती हैं कि उनके साथ नृत्य करने का मौका मिलना ही अब मेरा सबसे बड़ा सपना है।
2 of 3
सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाघ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शरवरी कहती हैं, "मैं हमेशा से माधुरी दीक्षित जी से प्रभावित रही हूं, वह हमेशा मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणास्रोत रही हैं। मैं हमेशा से कथक सीखना चाहती थी। इतने वर्षों से दिल में कथक सीखने की चाहत के बाद आखिरकार मैंने कथक सीखना शुरू किया है। जब भी मैं उनके गाने या इंस्टाग्राम पर स्निपेट्स या डांस शो देखती तो मैं कथक सीखने के लिए गूगल पर कथक टीचर्स की तलाश करने लगती। वह मेरी आदर्श रही हैं और आशा करती हूं कि किसी न किसी दिन मुझे उनके साथ नाचने का मौका मिलेगा और यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात होगी।"
3 of 3
सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाघ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माधुरी दीक्षित की तरह ही शरवरी वाघ भी महाराष्ट्र की बेटी कहलाना पसंद करती हैं। शरवरी कहती हैं, "मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर आप इतनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाते रहते हैं कि आपको पता ही नहीं चलता कि क्या आपके काम आने वाला है। लेकिन, एक अलग नृत्य शैली को सीखना हमेशा आपके हाथ में होता है। नृत्य सीखने से शरीर में एक आभा और एक लय दोनों आते हैं। मेरे लिए कथक सही मायने में माधुरी दीक्षित के प्रति मेरे प्यार से उपजा है। मैं कथक अच्छे से सीखना चाहती हूं क्योंकि कहीं न कहीं मैंने उन्हें बेहद खूबसूरती से परफॉर्म करते हुए देखा है। यह कुछ ऐसा है जो मैं सिर्फ इसलिए करने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।