हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और गायक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों ने खंडाला के फॉर्म हाउस में रिंग सेरेमनी कर शादी की रस्में पूरी कीं। इस दौरान दोनों के परिवार और करीबी दोस्त इस समारोह में शामिल हुए। अभिनेता फरहान अख्तर की यह दूसरी शादी है। एक्टर ने साल 1998 में हेयर स्टाइलिस्ट अधूना भबानी से शादी की थी। लेकिन दोनों ने 16 साल बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद 5 साल तक शिबानी को डेट करने के बाद फरहान ने उनसे शादी कर ली। हालांकि, फरहान इंडस्ट्री के पहले ऐसे कलाकार नहीं हैं, जिन्होंने दोबारा शादी कर अपना घर बसाया है। इंडस्ट्री में पहले भी कई कलाकार पहली शादी टूटने के बाद दूसरी शादी घर अपना घर बसा चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में-
Bollywood: फरहान अख्तर से पहले इन कलाकारों को भी तलाक के बाद मिला सच्चा प्यार, इस एक्टर ने तो तीन बार रचाई शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
सार
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और गायक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों ने खंडाला के फॉर्म हाउस में रिंग सेरेमनी कर शादी की रस्में पूरी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन