बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी में नजर आई थीं। इस खास मौके पर प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और भाई के साथ दिखी थीं। भाई की रोका सेरेमनी, अंबानी परिवार के फंक्शन और आने वाली फिल्म की शूटिंग शिड्यूल को पूरा करने के बाद अब प्रियंका विदेश लौट चुकी हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि विदेश जाने से पहले प्रियंका अपनी मां के साथ मुंबई के अस्पताल गई थीं।
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच देर रात मां के साथ अस्पताल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों की मानें तो प्रियंका मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) देर रात गई थीं। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपने किसी रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गई थीं। कुछ दिन पहले प्रियंका की प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई थीं। दरअसल, प्रियंका एक इवेंट की जब तस्वीरें वायरल हुईं तो लगा कि उनका टमी थोड़ा सा बाहर दिख रहा है। इन तस्वीरों को देख मीडिया में उनके प्रेग्नेंट होने की खबर आ गई।
खबर तेजी से वायरल हुई लेकिन प्रियंका या निक का इस पर कोई बयान नहीं आया। हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस मामले पर बयान दिया। मिड डे बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, 'ऐसा सिर्फ कैमरे के गलत एंगल से फोटो लेने की वजह से हुआ। यह बहुत खराब एंगल था। उसका आउटफिट बहुत अच्छा था। सिर्फ तस्वीरों की वजह से ऐसा लगा। मैंने यह खबर देखने के बाद प्रियंका से फोन पर बात की। उसने मुझसे कहा कि वो थक गई थी इसलिए ऐसा पॉस्चर आ गए।'
मधु चोपड़ा ने आगे कहा- 'मैंने उससे कहा कि यह लोग क्या कह रहे हैं। फिर उसने कहा मम्मा मुझे थोड़ा अकेला छोड़ दो।' आपको बता दें, प्रियंका ने निक जोनस से 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस से शादी की थी । इसके बाद प्रियंका ने 3 रिसेप्शन भी दिए। प्रियंका शादी के करीब 3 महीने बाद भारत लौटी थीं। 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग अंडमान में करने के बाद वह विदेश लौट चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' महिलाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म से देसी गर्ल करीब 3 साल बाद हिंदी सिनेमाजगत में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी आयशा चौधरी पर आधारित है जो pulmonary fibrosis से पीड़ित थीं और उनकी मौत 18 साल की उम्र में हो गई थी।
Our sky is pink.. @faroutakhtar @rohitsaraf10 @zairawasim_ @shonalibose_ ❤️
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on