यूक्रेन और रूस से बीच छिड़ी जंग से तो सभी वाकिफ हैं। इस वॉर से सबसे ज्यादा नुकसान आम नागरिकों को हुआ है। यूक्रेन के हालातों को देखते हुए सुरक्षा के लहजे से पोलैंड के एक्सपो सेंटर में कई शरणार्थियों को रखा गया है। आज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वहां जाकर लोगों से मुलाकात की और इस दौरान वह बच्चों के साथ पेंटिंग भी बनाती दिखीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष) की ओर से वहां दौरा करने गई थीं।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेनी शरणार्थियों से की मुलाकात, बच्चों संग बनाई पेंटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा साल 2016 से ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल की एंबेसडर हैं। आज उन्होंने कन्वेंशन सेंटरों के दौरे की कुछ तस्वीरें और वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से साझा की हैं। जिनमें से एक में वह पोलैंड के एक्सपो सेंटर के बाहर दिखाई दे रही हैं। क्लिप में अभिनेत्री को कहते देखा जा सकता है कि "ये कन्वेंशन सेंटर है, इनमें से लगभग पांच ऐसे हैं जो यूक्रेन से हजारों विस्थापित हुए लोगों से भरे हुए हैं।"
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा से वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "यह पोलैंड के वारसॉ में एक एक्सपो सेंटर है, यहां कोई कॉमिक कॉन या ज्वेलरी प्रदर्शनी नहीं होती...यह पूरी जगह अब एक सुरक्षित जगह है, यूक्रेन के परिवारों के लिए एक वेलकम सेंटर है।" इसके अलावा उन्होंने एक और स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने मां और बच्चे के बारे में बात की है। उन्होंने लिखा- मैं जोर देकर कहना चाहती हीं कि ये बच्चों और मांओं के लिए सबसे ज्यादा संकट है। बॉर्डर पार करने वाले 90 प्रतिशत लोग मां और बच्चे हैं, क्योंकि पुरुषों का वहां (यूक्रेन) रहना जरूरी है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्टोरी से बच्चों संग पेंटिंग करते हुए वीडियो भी साझा किया है। इसके अलावा उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की तस्वीर भी शेयर की है। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में यूनिसेफ को भी टैग किया है। प्रियंका के इस वीडियो को एक यूजर ने अपने इंस्टा पेज से भी साझा किया है।