हॉलीवुड में लगातार व्यस्त दिख रहीं बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह जब भी कोई तस्वीर साझा करती हैं फैंस खूब पसंद करते हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ भी खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने पति निक को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है।
निक जोनस को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीर, रोमांटिक फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। प्रियंका ने निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे की आंखों में और प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ साथ प्रियंका ने निक के लिए रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मिस यू सो मच माय लव।' फैंस को प्रियंका और निक की यह फोटो काफी पसंद आ रही है। एक बार फिर निक के लिए प्रियंका का यह प्यार देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं और तस्वीर पर जमकर प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका और निक किसी गार्डन में आमने-सामने खड़े दिख रहे हैं। वहीं प्रियंका ने ऑफ ह्वाइट ओवर कोट पहना है और निक ब्लू जैकेट और जींस में नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की प्यार भरे पल के साथ साथ उनका लुक भी काफी पसंद आ रहा है। दोनों काफी कूल और स्टाइलिश लग रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका-निक बॉलीवुड और हॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले दो साल से दोनों साथ हैं और अपनी खुशी-खुशी अपनी लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका की किताब अनफिनिश्ड रिलीज हुई थी और साथ ही अपने नए रेस्टोरेंट सोना को लेकर भी वो काफी चर्चा में रही थीं। बता दें कि प्रियंका और निक ने लॉकडाउन में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
