फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में भी 'लहराया तिरंगा', टॉप 100 में शामिल हुआ नाम

Fri, 03 May 2019 12:10 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 May 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra most powerful asian who live in america
priyanka chopra - फोटो : social media

टाइम मैजगीन की 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में शुमार होने के बाद फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की गिनती अब अमेरिका में रहने वाले सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों में भी हो गई है। अमेरिकी संस्कृति पर असर डालने वाले एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के लोगों की ये दूसरी सूची गोल्ड हाउस ने जारी की है।

priyanka chopra most powerful asian who live in america
priyanka chopra - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा के भारतीय फिल्मों से दूर होने और अमेरिकी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय होने के बाद से उनकी ब्रांड वैल्यू विदेश में लगातार बढ़ती रही है। पहले उनका नाम टाइम मैगजीन की सौ प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में शामिल हुआ। फिर वह वैराइटी मैगजीन की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुईं। पीपल मैगजीन की विश्व की सबसे प्रभावशाली 25 महिलाओं की सूची में भी प्रियंका को जगह मिल चुकी है।

priyanka chopra most powerful asian who live in america
priyanka chopra - फोटो : social media

अब गोल्ड हाउस की तरफ से जारी प्रभावशाली एशियाई और प्रशांत महासागर क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों की सूची उस समय जारी हुई है जब अमेरिका में एशियाई और अमेरिकी सभ्यता के सम्मान का महीना, एशियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ शुरू होने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra most powerful asian who live in america
priyanka chopra - फोटो : social media

इस सूची में मीडिया और एंटरटेनमेंट के अलावा कारोबार, टेक्नोलॉजी, सामाजिक सक्रियता और सियासत से जुड़े लोग शामिल हैं। प्रियंका के अलावा जो मशहूर लोग इस सूची में शामिल हैं, उनमें सैंड्रा ओ, कोरियाई बैंड बीटीएस, सेलेब्रिटी शेफ सामिन नुसरत, ओलंपिक खिलाड़ी नैथन चेन, डब्लूएमई की टेरेसा किंग लोव, अमेजन स्टूडियोज के टेलीविजन हेड अल्बर्ट चेंग और सीनेटर कमला हैरिस शामिल हैं।

विज्ञापन
priyanka chopra most powerful asian who live in america
priyanka chopra - फोटो : social media

इधर, मुंबई में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी स्थगित होने के बाद तमाम तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं, जबकि उनकी सगाई और रोका की रस्में हो चुकी थीं। प्रियंका चोपड़ा अपनी होने वाली भाभी इशिता कुमार को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर चुकी हैं। ये सारी हलचल इशिता के एकाएक अस्पताल में भर्ती होने के बाद से शुरू हुई। इशिता को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और सोशल मीडिया पर वह अपने जीवन में एक खुशनुमा अंत और एक नई शुरूआत के बारे में लिख रही हैं। सेलेब सर्किल में माना जा रहा है कि सिद्धार्थ और इशिता की शादी अब होना मुश्किल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed