Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Priyanka Chopra mother madhu chopra clarify on her statement that My Dad Banned Her From Wearing Tight Clothes As A Teenager
{"_id":"5e88d47b8ebc3e76a71eeb95","slug":"priyanka-chopra-mother-madhu-chopra-clarify-on-her-statement-that-my-dad-banned-her-from-wearing-tight-clothes-as-a-teenager","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टाइट कपड़े नहीं पहनने देते थे पिता' वाले बयान पर आई प्रियंका चोपड़ा की मां की सफाई, बताया किस वजह से किया था मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टाइट कपड़े नहीं पहनने देते थे पिता' वाले बयान पर आई प्रियंका चोपड़ा की मां की सफाई, बताया किस वजह से किया था मना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Priyanka Chopra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कहा था कि जब वो अमेरिका से भारत वापस आई थीं तो उनके लुक में काफी बदलाव आ गया था। स्कूल के समय लड़के उनका पीछा करते थे। इस वजह से उनके पिता अशोक चोपड़ा ने उन पर पाबंदियां लगा दी थीं। विचारों को लेकर उनका पिता से बहस भी हो जाती थी।
2 of 6
madhu chopra
प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, उनके पिता उन्हें कसे हुए कपड़े नहीं पहनने देते थे। प्रियंका के इस बयान पर अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका हमेशा से एक समझदार लड़की रही हैं। उन्होंने कभी अपने माता-पिता की बात को नहीं टाला।
3 of 6
madhu chopra
मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रियंका 15-16 की उम्र में यूएस से वापस बरेली लौटी थीं। माहौल की वजह से उनके पिता ने उन्हें ग्लैमरस और टाइट कपड़े पहनने की इजाजत नहीं दी। प्रियंका ने अपने पिता की बात को नहीं टाला। उन्होंने इस चीज को लेकर अपने पिता का कभी विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रियंका और उनके पिता अशोक चोपड़ा
इंटरव्यू में प्रियंका ने क्या कहा था?
प्रियंका चोपड़ा ने टैटलर मैगजीन के डिजिटल एडिशन को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'जब मैं 16 साल की थी तो यूएस से वापस आई थी। मेरे बाल थोड़े घुंघराले थे। मेरे पिता मुझे देखकर घबरा गए थे। शुरुआत के कुछ हफ्ते उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो मेरे साथ किस तरह का व्यवहार करें।'
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने बताया था कि पिता से उनका अहंकार का टकराव भी था। इस दौरान अभिनेत्री ने ये भी बताया था पिता होने के अलावा वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी थे। प्रियंका ने कहा वो हमेशा कहते थे- 'तुम कुछ भी करो बुरा या अच्छा। सबसे पहले मेरे पास आओगी और मुझे बताओगी। मैं सब कुछ ठीक कर दूंगा। मैं तुम्हें बिल्कुल भी जज नहीं करूंगा। मैं हमेशा तुम्हारी ही टीम में रहूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।