प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों पति निक जोनस और ससुराल वालों के साथ छुट्टियां मनाते हुए स्पॉट हुई थीं। प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार छाई रहीं। इस दौरान उनकी मां मधु चोपड़ा भी देखी गईं। अब प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर की तस्वीरें और वीडियोज आए हैं जिनमें जोनस परिवार के साथ मधु चोपड़ा एंजॉय करती नजर आईं।
प्रियंका की जेठानी के साथ ऐसा है मां मधु चोपड़ा का रिश्ता, वीडियो से सच्चाई आई सामने
अमेरिका में जोनस ब्रदर्स का लाइव परफॉर्मेंस हुआ। इस शो में मधु चोपड़ा पहुंची थीं। जहां वो सोफी टर्नर के साथ दिखीं। जब परफॉर्मेंस ने जोर पकड़ा तो मधु चोपड़ा खुद को थिरकने से रोक नहीं पाईं। सोफी ने भी मधु का बखूबी साथ दिया और दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ डांस किया। आखिर में दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया।
वहीं एक दूसरे वीडियो में जोनस परिवार के साथ मधु चोपड़ा डांस करती दिख रही हैं। प्रोग्राम खत्म होने के बाद मधु चोपड़ा और सोफी टर्नर साथ में ही बाहर निकले। हालांकि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रियंका चोपड़ा कहीं नजर नहीं आईं।
A post shared by The #JSisters NEWS 🌸 (@jsistersnews) on
इससे पहले निक जोनस का भाइयों के साथ कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में निक प्रियंका को प्यार भरे इशारे कर रहे हैं। निक ने प्रियंका चोपड़ा को इशारों इशारों में आई लव यू कहा। निक को इशारा करता देख प्रियंका और उनकी मां हंसने लगती हैं।
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र, बौखलाए पाकिस्तान को ऐसे मिला करारा जवाब
प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। वह सोनाली बोस निर्देशित 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।