{"_id":"5b2def5f4f1c1b684d8b7e84","slug":"priyanka-chopra-mother-madhu-chopra-met-nick-jonas-in-mumbai-restaurant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां के सामने भी ब्वॉयफ्रेंड निक का हाथ थामें नजर आईं प्रियंका,शादी से पहले लिव-इन में रहने का प्लान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां के सामने भी ब्वॉयफ्रेंड निक का हाथ थामें नजर आईं प्रियंका,शादी से पहले लिव-इन में रहने का प्लान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रिलेशनशिप में हैं। यह बात तब साबित हुई जब निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के हाथों में हाथ डाले प्रियंका की मां से मिले। निक जोनस हॉलीवुड सिंगर हैं ऐसे में अचानक भारत आकर प्रियंका की मां से मिलने की वजह से इनके रिश्ते की खबरें सही साबित हुईं। वहीं इस खास मुलाकात को शादी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद ऐसी खबरें आई कि यह दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में जाने की तैयारी में है। इन सबके बीच अचानक निक का भारत आकर प्रियंका की मां से मिलना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। प्रियंका चोपड़ा , उनकी मां मधू चोपड़ा और निक जोनस की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका, निक और मधू चोपड़ा को हाल ही में ब्रांद्रा के फेमस रेस्टोरेंट में देखा गया। इस मौके पर निक प्रियंका का हाथ पकड़े नजर आए। इस खास मुलाकात के बाद निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए निक ने दिल वाला इमोजी भी बनाया।
Nick Jonas posted this video of Priyanka Chopra via #IGStories . 🎬❤ #NickJonas pic.twitter.com/RPRd7iRvDK
— Nick Jonas Fandom (@NickJonasUPD) June 22, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas
इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट पहनी हुई थीं। लाल रंग की लिपस्टिक के साथ बंधे बाल उन पर काफी जंच रहे थे। निक की बात करें तो उन्होंने सफेद रंग की शर्ट के साथ ट्राउजर पहना हुआ था जो उन पर सूट कर रहा था।
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas
आपको बता दें, निक जोनस अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं। फिलहाल वह 25 साल के हैं और कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। वहीं प्रियंका कई साल बाद बॉलीवुड में 'भारत' फिल्म से कमबैक कर रही हैं। इसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।