सब्सक्राइब करें

क्यों खफा-खफा सी नजर आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा, सिगरेट पीने से ट्रोल होते ही वायरल हुईं नई तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra new photos from miami after viral smoking pictures
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मियामी में हैं । प्रियंका ने 18 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे वहीं पर सेलिब्रेट किया था । उनके बर्थडे पर मां मधु चोपड़ा और बहन परिणीति चोपड़ा भी मियामी पहुंचे थे । हाल ही में प्रियंका की सिगरेट पीते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं । इन तस्वीरों में प्रियंका, पति निक और मां के साथ सिगरेट पी रही थीं । 
Trending Videos
priyanka chopra new photos from miami after viral smoking pictures
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी दामाद निक की तरह सिगार का कश लेती नजर आईं । अपनी इन तस्वीरों को लेकर प्रियंका जमकर ट्रोल भी हुईं । अब देसी गर्ल की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं । इसमें प्रियंका व्हाइट कलर की मिडि ड्रेस में दिख रही हैं । साथ ही उनके हाथ में गोल्डन कलर का गुब्बारा भी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra new photos from miami after viral smoking pictures
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका ने अपने नो मेकअप लुक के साथ कोई ऐसेसरीज कैरी नहीं की । सिर्फ बालों में पिंक कलर का फूल लगाया । तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि प्रियंका कुछ नाराज सी हैं । प्रियंका की सिगरेट पीते हुए तस्वीरों की बात करें तो उन्होंने कुछ वक्त पहले ट्वीट कर कहा था कि 'धूम्रपान करना खतरनाक है।' प्रियंका के इस ट्वीट को लोग अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ शेयर कर रहे हैं ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Priyanka today #priyankachopra

A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on

priyanka chopra new photos from miami after viral smoking pictures
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि उन्होंने शादी से पहले एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया था कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं। प्रियंका कहती हैं, 'मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं।'
विज्ञापन
priyanka chopra new photos from miami after viral smoking pictures
priyanka chopra - फोटो : social media
वीडियो में प्रियंका ने आगे कहा था- 'कई बार ऐसा होता है कि स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद भी इनहेलर की जरूरत होती है जब मैं धूल के इर्द-गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है। इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है। इसकी वजह से काम में कभी रुकावट नहीं आई।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed