फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka-Nick Daughter: प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, अस्पताल में 100 दिन बिताने के बाद 'मदर्स डे' पर आई घर

Mon, 09 May 2022 08:14 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 09 May 2022 08:14 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas Daughter First Look Picture Goes Viral, She Spent 100 Days in Hospital
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : Instagram

यूं तो 'मदर्स डे' का दिन सभी मांओं के लिए बेहद खास रहा, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए यह दिन काफी यादगार साबित हुआ। प्रियंका और निक ने पहली बार अपनी बेटी को गले लगाया। रविवार को जब दुनियाभर में 'मदर्स डे' का जश्न मनाया जा रहा था, तब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का घर पर स्वागत कर रहे थे। 

Priyanka Chopra Nick Jonas Daughter First Look Picture Goes Viral, She Spent 100 Days in Hospital
प्रियंका निक - फोटो : इंस्टाग्राम

साझा की बेटी की पहली तस्वीर
बता दें कि रविवार को देर रात प्रियंका और निक जोनस ने पहली बार बेटी के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में निक और प्रियंका साथ में बैठे हुए हैं। प्रियंका की गोद में उनकी बेटी दिखाई दे रही है, जिसे उन्होंने गले लगाया हुआ है। 

Priyanka Chopra Nick Jonas Daughter First Look Picture Goes Viral, She Spent 100 Days in Hospital
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस होली मनाते हुए - फोटो : Instagram

100 दिनों बाद घर आई नन्ही परी
मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली झलक साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'इस मदर्स डे पर हम पिछले कुछ महीनों में रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे थे। हम जानते हैं कि सिर्फ हमने ही नहीं कई अन्य लोगों ने भी ऐसा अनुभव किया होगा। एनआईसीयू में 100 से अधिक दिन गुजारने के बाद, हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Nick Jonas Daughter First Look Picture Goes Viral, She Spent 100 Days in Hospital
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बीते महीने चुनौतीपूर्ण रहे
प्रत्येक परिवार का सफर अलग होता है और उसमें विश्वास की आवश्यकता होती है। हमारे लिए बीते कुछ महीने चुनौतीपूर्ण रहे। पीछे मुड़कर देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि हर पल कितना कीमती और परफेक्ट है। हम बहुत खुश हैं कि हमारी छोटी बच्ची आखिरकार घर आ गई है। हम लॉस एंजिल्स के रेडी चिल्ड्रन ला जोला और सीडर सिनाई अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और विशेषज्ञ को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हर कदम पर साथ दिया। हमारी जिंदगी का अगला अध्याय अब शुरू होने जा रहा है। मम्मी और डैडी तुमसे प्यार करते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed