{"_id":"62779b7266a6223ae53a6d0d","slug":"death-anniversary-naushad-was-strictly-against-this-addiction-of-talat-mehmood-never-worked-together-because-of-this-act","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि: तलत महमूद की इस लत के सख्त खिलाफ थे नौशाद, एक हरकत की वजह से कभी साथ नहीं किया काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुण्यतिथि: तलत महमूद की इस लत के सख्त खिलाफ थे नौशाद, एक हरकत की वजह से कभी साथ नहीं किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 09 May 2022 07:29 AM IST
सार
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक तलत महमूद आज भी अपनी बेहतरीन आवाज के लिए जाने जाते हैं। 24 फरवरी 1924 को लखनऊ में जन्मे तलत महमूद अपनी माता तथा गायक पिता की छठी संतान थे।
विज्ञापन
1 of 5
तलत महमूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक तलत महमूद आज भी अपनी बेहतरीन आवाज के लिए जाने जाते हैं। 24 फरवरी 1924 को लखनऊ में जन्मे तलत महमूद अपनी माता तथा गायक पिता की छठी संतान थे। सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले तलत का 9 मई 1998 को उनका इंतकाल हो गया। तलत महमूद की पुण्यतिथि को मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ खास बातें और किस्से-
2 of 5
तलत महमूद
- फोटो : सोशल मीडिया
50 और 60 के दशक में अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना चुके मुख्य रूप से एक गजल गायक थे। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से कई नगमों को सुरों में पिरोया था। अपनी गजलों के लिए मशहूर तलत महमूद ने बॉलीवुड में गजल गायकी सक्रिय कर किया था। उनके गानों और उनकी आवाज का जादू लोगों पर इस कदर चढ़ा कि आज भी लोगों के उनके बीच गाने मशहूर हैं।
3 of 5
तलत महमूद
- फोटो : सोशल मीडिया
गायिकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कहा जाता है कि उन्हें अपने खाने-पीने का काफी ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन तलत इंडस्ट्री के उन चुनिंदा गायकों में से एक थे जो सिगरेट पीते थे। तलत की इस आदत को संगीतकार नौशाद बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। नौशाद अपने गायकों को रिकॉर्डिंग से पहले कभी सिगरेट नहीं पीने देते थे। लेकिन तलत ने यह बात जानते हुए भी बाबुल फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग के पहले सिगरेट पी। इतना ही नहीं उन्होंने सिगरेट का धुंआ नौशाद के मुंह पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तलत महमूद
- फोटो : Social media
बस फिर क्या था तलत की इस हरकत से नौशाद बेहद नाराज हो गए और उन्होंने फिर कभी भी तलत महमूद के साथ काम नहीं किया। इतना ही नहीं इस वाक्ये के बाद तलत के हाथ से फिल्म बैजू बावरा में गाने का मौका भी चला गया। गायिकी में अपना लोहा मनवाने वाले तलत अभिनय के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि गायिकी के अलावा तलत साहब ने करीब 15 हिंदी फिल्मों में अभिनय भी किया है। उन्होंने नूतन, माला सिन्हा और सुरैया जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर की थी। हालांकि, अभिनय में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाने की वजह से उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी।
विज्ञापन
5 of 5
तलत महमूद
- फोटो : Social media
बेहतरीन गायिकी करने के साथ-साथ तलत महमूद अपने गानों के बोल पर भी काफी ध्यान दिया करते थे। किसी भी गाने को गाने से पहले वह यह सुनिश्चित करते थे कि गानों के बोल कैसे हैं। अगर उन्हें गाने में बोल में किसी भी तरह की कोई अश्लीलता या चीपनेस नजर आती थी तो वह उन गानों को गाने से पीछे हट जाते थे। तलत महमूद के मशहूर गानों की बात करें तो हमसे आया ना गया, जाएं तो जाएं कहां, इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा, जलते हैं जिसके लिए, फिर वही शाम वही गम और ऐ मेरे दिल कहीं और चल जैसे गीतों को अपनी आवाज दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।