{"_id":"5cf4c00dbdec22075c118354","slug":"priyanka-chopra-nick-jonas-recreate-scene-from-romeo-and-juliet-at-wango-tango-concert-at-california","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने रात को निक के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कह उठेंगे आप प्यार हो तो ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका ने रात को निक के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कह उठेंगे आप प्यार हो तो ऐसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 03 Jun 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। जोधपुर में शाही शादी से लेकर Cannes फेस्टिवल तक सभी जगह इस कपल ने लाइमलाइट लूटी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर आपको रोमियो और जूलिएट याद आ जाएंगे। इस तस्वीर में प्रियंका और निक की केमिस्ट्री देखकर आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।
2 of 5
Nick with brothers
- फोटो : Instagram
दरअसल, प्रियंका निक के हार्ट रेडियो मांगो टैंगो कॉन्सर्ट (iHeart Radio’s Wango Tango Concert) में रविवार रात गई थीं। इस कॉन्सर्ट में निक के साथ उनके भाइयों ने भी परफॉर्म किया था। यह कॉन्सर्ट कैलीफॉर्निया में था। इस कॉन्सर्ट के बाद ही प्रियंका ने निक के साथ इंस्टाग्राम पर यह रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की।
3 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : Instagram
इस तस्वीर में प्रियंका और निक ने विलियम शेक्सपीयर (William Shakespeare) के रोमियो जूलिएट को अलग अंदाज में दिखाया। तस्वीर में निक बालकनी में पेपर कप लिए खड़े हुए हैं जबकि प्रियंका बालकनी के नीचे खड़े होकर निक को देख रही हैं। इस तस्वीर को खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : twitter
प्रियंका ने कैप्शन लिखा- 'रोमियो ओ रोमियो।' खबरों की मानें तो प्रियंका और निक हाल ही में मेगन मर्केल से मिलने गए थे। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने मेगन के बेबी को टिफनी ज्वैलरी तोहफे में दी। हालांकि प्रियंका ने ट्वीट कर इन बातों से इनकार कर दिया। प्रियंका ने ट्वीट किया था- 'तोहफे के अच्छे आइडिया हैं..लेकिन यह खबर सच नहीं है, मैं यहां पर काम से आई हूं। जिसके भी सूत्रों ने यह खबर दी है वह एक बार अपने फैक्ट्स जरूर चेक करे लें।'
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Nick Met Gala 2019
- फोटो : twitter
आपको बता दें, प्रियंका और निक जोनस एक साथ Cannes फेस्टिवल में भी नजर आए थे। दोनों ने थीम के आधार पर ड्रेस पहनी थी। हालांकि भारत में प्रियंका को ड्रेस की वजह से ट्रोल हुई थीं। यहां तक कि फनी मीम्स भी वायरल हुए थे जिसमें प्रियंका के हेयरस्टाइल का मजाक उड़ाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।