प्रियंका-निक की शादी पर उठे सवाल
प्रियंका-निक की 'फेक' शादी से लेकर 'सेक्रेड गेम्स' की शूटिंग तक, बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अब हनीमून की तैयारियों में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका-निक एक नहीं बल्कि दो बार हनीमून पर जाएंगे। प्रियंका दिसंबर के अंत तक अपनी अपकमिंग फिल्म पिंक इज स्काई की शूटिंग कर क्रिसमिस के चलते फिल्म से ब्रेक लेंगी। इसके बाद वह अपने पहले हनीमून पर निकलेंगी। प्रियंका, निक के साथ 27 दिसंबर को रवाना होंगी और नये साल 2019 में जनवरी के पहले हफ्ते में ही वापस भारत लौटेंगी। जैसे ही वह भारत वापस लौटेंगी अपनी अगली फिल्म के लिए अहमदाबाद में शूटिंग शुरू कर देंगी। अपने सभी काम के बाद प्रियंका-निक एक बार फिर हनीमून पर निकलेंगे।
पढ़ें: एक नहीं दो बार हनीमून पर जाएंगे प्रियंका-निक, यहां पढ़ें पूरा शिड्यूल
सेक्रेड गेम्स के सेट से तस्वीरें आईं सामने
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। जिसके बाद अब इसके दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। वेब सीरीज के कुछ हिस्से को पुणे में फिल्माने के बाद अब मुंबई में इसकी शूटिंग हो रही है। इस दौरान सैफ अली खान को स्पॉट किया गया। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
कपिल शर्मा के शो की शूटिंग शुरू
कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने वाले हैं। द कपिल शर्मा नाम के इस शो की शूटिंग शुरू हो गई है। शो के पहले गेस्ट सलमान खान होंगे। सेट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपिल शर्मा के साथ इस शो में सुमोना चक्रवर्ती, चंदन और कीकू शारदा भी होंगे। लगातार विवादों में घिरे रहने के बाद कपिल इस शो से वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा कपिल अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। आने वाले 12 दिसंबर को वो अपनी गर्लफ्रेंड गिनी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं।
पढ़ें: शुरू हुई 'द कपिल शर्मा शो-2' की शूटिंग, बॉलीवुड का यह हिट खान होगा पहला गेस्ट
बिग बॉस के घर में इस हफ्ते स्कूल बस लक्जरी बजट टास्क हुआ। टास्क के आखिर में सुरभि और रोहित बचे रहे जो इस हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार बने। उससे पहले दीपक ठाकुर की वजह से सोमी खान का दिल टूट गया और वह फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान दीपक भी सोमी के पास ही थे जिससे उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने खुद को सजा देने की जिद कर ली।
पढ़ें: सोमी का दिल दुखाने पर दीपक ने खुद को दी बड़ी सजा, बाथरूम में बंद कर अपने शरीर को पहुंचाईं चोट