{"_id":"5b9fb7f8867a557f6917f3c9","slug":"priyanka-chopra-open-about-his-deasease-aasthma-since-five-years-old","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 साल की उम्र से एक बीमारी से जूझ रही हैं प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट में किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 साल की उम्र से एक बीमारी से जूझ रही हैं प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट में किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 5 साल की उम्र से ही एक बीमारी से जूझ रही है, इसका खुलासा इन्होंने हाल ही में किए ट्वीट में किया है। उनका कहना है कि उन्हें अस्थमा (दमा) रोग है और इसमें छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में वह अस्थमा के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपने फैंस के सामने इमोशनल मैसेज भी दिया।
2 of 4
priyanka chopra
सोमवार को शेयर किए वीडियो में प्रियंका ने खुद बताया है कि मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं है।
3 of 4
Priyanka Chopra
प्रियंका आगे कहती हैं कि कईबार ऐसा होता है स्टेज पर परफर्म करने के बाद भी इनहेलर की आवश्यकता होती है जब मैं धूल के इर्द -गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है, इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है इसकी वजह से काम में कभी भी रूकावट नहीं आई है। गौर हो कि प्रियंका सलमान की फिल्म भारत का हिस्सा नहीं बन पाई है वह जल्द ही द स्काई ईज पिंक में काम करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Priyanka Chopra
गौरतलब है कि प्रियंका के मंगेतर निक जोनस भी डायबिटीज के मरीज हैं। निक को टाइप 1 डायबटीज है। डायबिटीज से पीड़ित निक भी डायबिटीज की दवाइयों का प्रचार करते हैं। प्रियंका ने हाल ही में अस्थमा की दवाई के प्रचार का विडियो मुंबई में शूट किया था। फिलहाल निक जोनस और प्रियंका अपने शादी के तैयारियों में व्यस्त है। अमेरिकी सिंगर निक जोनास से सगाई के बाद प्रियंका लगातार खबरों में बनी हुई है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।