फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका ने निक के लिए लिखा भावुक नोट, तस्वीर साझा कर न्यूयॉर्क कॉन्सर्ट के लिए दी शुभकामनाएं

Mon, 14 Aug 2023 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 14 Aug 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra pens down an emotional note for Nick Jonas wished him good luck for the New York concert
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं, लेकिन कई बार अभिनेत्री अपनी टिप्पणियों को लेकर ही फंस जाती हैं। अब प्रियंका ने अपने पति निक जोनस पर प्यार लुटाते हुए उनके लिए एक खास नोट लिखा है। 

Priyanka Chopra pens down an emotional note for Nick Jonas wished him good luck for the New York concert
प्रियंका चोपड़ा (ग्रैमी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक के लिए न अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर  एक बेहद ही प्यारा सा नोट लिखा है। इस पोस्ट में प्रियंका ने निक के नए कॉन्सर्ट के लिए उन्हें बधाई भी दी है। पिछले दिनों प्रियंका का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेत्री जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान आंसू पोंछती नजर आ रही थीं।

Akshay Kumar: 'ए' सर्टिफिकेट हटाकर 'यूए' करना चाहिए', 'ओएमजी 2' देखकर सेंसर बोर्ड से गुजारिश कर रहे दर्शक

 

Priyanka Chopra pens down an emotional note for Nick Jonas wished him good luck for the New York concert
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियंका ने अपने नोट में लिखा, ‘आप एक चुंबक हैं निक और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि आप मेरे साथ हैं। एक नए और खूबसूरत यात्रा की शुरुआत के लिए बधाई निक। आप सभी एक बड़ी यात्रा पर हैं। चलो चलें! जेबी टीम बैंड क्रू ने बहुत ही बढ़िया काम किया है। लोगों को आपका शो काफी पसंद आ रहा है। आज का रात शो के दूसरे राउंड का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra pens down an emotional note for Nick Jonas wished him good luck for the New York concert
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

बता दें कि कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम की एक क्लिप में  प्रियंका का साधारण स्वभाव देखने को मिला, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। यही नहीं, इस वीडियो में प्रियंका अपने बॉडीगार्ड्स से आराम करने का आग्रह भी करती नजर आती हैं। 

Monday Flashback: जब नूतन को नहीं मिली थी अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में जाने की इजाजत, गार्ड से हुई थी खूब बहस

विज्ञापन
Priyanka Chopra pens down an emotional note for Nick Jonas wished him good luck for the New York concert
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले दिनों में 'सिटाडेल 2', 'हेड्स ऑफ स्टेट', और हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं तो एक और प्रोजेक्ट उनके खाते में जुड़ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed