फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ इन चार महिलाओं ने लड़ी जंग, प्रियंका चोपड़ा ने 76 लाख रुपये से की आर्थिक मदद

Thu, 09 Apr 2020 07:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 09 Apr 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra pledges USD 100000 to these four women heroes for   their selfless work amid COVID 19   Coronavirus
priyanka chopra - फोटो : insatgram

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी हैं। एक तरफ जहां उन्होंने पति के साथ में कई संस्थाओं की आर्थिक मदद की तो वहीं सोशल मीडिया पर भी वो अपने फैंस को लगातार जागरुक कर रही हैं। इस बीच अब खबर सामने आई है कि  प्रियंका ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही चार महिलाओं की एक लाख डॉलर (करीब 76 लाख रुपये) देकर मदद की है।

Priyanka Chopra pledges USD 100000 to these four women heroes for   their selfless work amid COVID 19   Coronavirus
priyanka chopra - फोटो : social media

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने बीती एक अप्रैल को एक ब्रांड के साथ साझेदारी करते हुए एलान किया था कि वह उन चार महिलाओं को चुनेंगी जो बिना किसी स्वार्थ के कोरोना वायरस से खिलाफ जंग लड़ रही हैं और इससे प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने सोशल मीडिया के जरिए अब इन चारों महिलाओं के नाम की घोषणा कर दी है। 

Priyanka Chopra pledges USD 100000 to these four women heroes for   their selfless work amid COVID 19   Coronavirus
Priyanka Chopra - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने चारों महिलाओं की तस्वीर के साथ नाम का खुलासा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इन महिलाओं को नॉमिनेट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया जो दूसरों की सहायता करने के लिए आज की चुनौतियों से ऊपर उठ रही हैं। इस हफ्ते में उन चार महिलाओं को सामने लेकर आ रही हूं जिन्होंने अलग रहकर बेहतरीन काम किया हैं।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you everyone for nominating such incredible women who are rising above the challenges of today to help others. This week, @bonvivspikedseltzer and I are shining light on 4 women who are truly going above and beyond to make a difference on the front lines. Everyone, please meet… ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ Emily, an APRN working in the ER everyday, helping those in need, while also choosing to live apart from her family to keep them safe. ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ Jo, who works at a long-term care facility caring for patients and offering them companionship. ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ Jaya, who has generously donated her time and money to help get N95 masks to those on the frontlines. ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ Jenny, thank you for starting your #FeedingHeroes initiative to provide meals to healthcare workers on the front lines. ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ We applaud you and commemorate you. Much love. ❤️ ️ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ #TogetherWomenRise

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra pledges USD 100000 to these four women heroes for   their selfless work amid COVID 19   Coronavirus
priyanka chopra - फोटो : insatgram
महिलाओं का परिचय करवाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मिलिए 'एमिली' से, ये उन्नत अभ्यास नर्स के तौर पर ईआर में हर रोज काम करती हैं, जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं। साथ ही अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए उनसे दूर रहती हैं। ये हैं 'जो', यह रोगियों की देखभाल और उनका साथ देने के लिए लॉन्ग टर्म केयर फेसिलिटी में काम करती हैं। 'जया', यह अपना समय और पैसा दोनों ही मास्क बनाने वाले लोगों को दान करती हैं ताकि उन लोगों को एन95 मास्क दे सकें जो इस महामारी में आगे आकर काम कर रहे हैं।आखिरी में 'जैनी', स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अपनी #FeedingHeroes पहल शुरू करने के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
Priyanka Chopra pledges USD 100000 to these four women heroes for   their selfless work amid COVID 19   Coronavirus
Priyanka Chopra and PM Modi - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने किए बहुत से संस्थाओं को आर्थिक मदद दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर फंड में भी आर्थिक मदद दी है। 


पढ़ें: तनिष्क बागची पर फूटा रहमान का गुस्सा, मसकली के रीमिक्स पर प्रसून जोशी भी नाराज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed