फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी का सच और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बर्थडे समेत मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

Sun, 19 May 2019 12:42 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 19 May 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra pregnancy rumour and nawazuddin siddiqui birthday 5 big bollywood news
बॉलीवुड - फोटो : file

फिल्म इंडस्ट्री में खलनायकों का वर्चस्व कायम रखने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज 19 मई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुज्जफ्फरनगर के एक छोटे से गांव बुढ़ाना में 1974 को हुआ था। हाल ही में नवाज की 'मंटो' और 'ठाकरे' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पर्दशन किया था।  

priyanka chopra pregnancy rumour and nawazuddin siddiqui birthday 5 big bollywood news
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले अफवाह फैल रही थी कि फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की अभिनेत्री तारा सुतारिया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। क्योंकि कई बार दोनों एक साथ स्पॉट भी हो चुके हैं। मगर तारा ने इन अफवाहों पर तब विराम लगा दिया था जब उन्होंने कहा कि वह सिंगल हैं। इधर, लोगों को तारा की बात पर जरा सा भी विश्वास नहीं हो रहा था।रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सिद्धार्थ एक बेहतरीन ब्वॉयफ्रेंड बनेंगे। अब तो उन लोगों को जवाब मिल गया होगा जो यह जानने को बेताब थे कि तारा सुतारिया और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। वैसे इन दिनों तारा सुतारिया बेहद खुशन नजर आ रही हैं।

priyanka chopra pregnancy rumour and nawazuddin siddiqui birthday 5 big bollywood news
दीपिका पादुकोण - फोटो : Amar Ujala

'कान फिल्म फेस्टिवल 2019' में अपने स्टाइल और खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब भारत के लिए चल पड़ी हैं। वह फ्रांस के Nice Cote d'Azur Airport पर स्पॉट हुईं जहां उनका बेहतरीन लुक एक बार फिर देखने को मिला।एयरपोर्ट पर दीपिका के लुक की बात करें तो वह यहां बहुत ही रफ एंड टफ लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ स्लिम फिट जैंगिंग डाली हुई थी। इसपर उन्होंने आईस रंग की डेनिम की लॉन्ग शर्ट कैरी कर रखी थी। दीपिका ने पैरों में हाई हील्स शूज और बालों का क्राउन टच जूड़ा बांधा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra pregnancy rumour and nawazuddin siddiqui birthday 5 big bollywood news
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे परदे की मशहूर अदाकारा हिना खान कान्स फिल्म फेस्टिवल में बहुत ही गॉर्जियस लुक में नजर आईं। इस फेस्टिवल में अपने लुक से हिना ने खूब तारीफ बटोरी। यहां, अभिनेत्री ने सिल्वर शिमरी रंग का गाउन पहना था। हिना इस फेस्टिवल में तब सुर्खियों मे आ गईं जब उनपर एक मैग्जीन के संपादक ने कमेंट किया था। इस पर सलमान खान भी अभिनेत्री को सपोर्ट कर चुके हैं। अब हिना के पक्ष में टीवी की हास्य कलाकार सुमोना चक्रवर्ती आई हैं।  उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा 'स्टाइलिस्टों के कहने से डिजाइनर्स अपने कपड़े टीवी कलाकारों को नहीं देना चाहते हैं। फिल्म या वेब शो के लिए भी ऑडिशन का मौका हमें नहीं दिया जाता है, या तो फिल्मों में कलाकारों के विपरीत उन्हें लिया जाता है या किसी छोटे से किरदार को निभाने के लिए उन्हें कास्ट किया जाता है। 

विज्ञापन
priyanka chopra pregnancy rumour and nawazuddin siddiqui birthday 5 big bollywood news
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala

'मेट गाला' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कान फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी खूबसूरती कहर ढाया। कान से प्रियंका के एक के बाद एक कई लुक वायरल हुए। अभिनेत्री ने सबसे पहले ब्लैक गाउन पहन रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी। इसके बाद वह व्हाइट ड्रेस में दिखीं। फिर पर्पल और सीग्रीन कलर की ड्रेस में भी देसी गर्ल ने तहलका मचा दिया था। इस दौरान की कुछ तस्वीरों से ये कयास लगाए जाने लगे थे प्रियंका प्रेग्नेंट हैं। लेकिन इन ताजा तस्वीरों को देखने के बाद इन बातों पर विराम लगता दिख रहा है।  सामने आईं प्रियंका की इन ताजा तस्वीरों से पता चलता है कि उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें महज अफवाह है। दरअसल, अभिनेत्री ने इतनी स्लिम फिट ड्रेस पहनी हुई है जिसे गर्भावस्था में पहनना नुकसानदायक माना जाता है। गौतरलब है कि फेस्टिवल में प्रियंका की कुछ तस्वीरों पर एक हॉलीवुड एक्ट्रेस ने ऐसा कमेंट किया था जिससे लग रहा था कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed