फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दी सलमान खान की बिग बजट फिल्म, कहा- 'निक मेरे लिए ज्यादा जरूरी'

Fri, 27 Jul 2018 09:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra quits salman khan bharat for nick jonas
प्रियंका चोपड़ा
पिछले काफी समय से प्रियंका चोपड़ा के फिर से बॉलीवुड में लौटने की चर्चा थी। फैंस भी उन्हें फिर से बड़े परदे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन इस बार एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। 
priyanka chopra quits salman khan bharat for nick jonas

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के सलमान खान की फिल्म 'भारत' से वापसी की चर्चा थी। माना जा रहा था दोनों 10 साल बाद एक बार फिर से साथ दिखेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम करने से मना कर दिया है।

priyanka chopra quits salman khan bharat for nick jonas

प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लगा है लेकिन निर्देशक अली अब्बास जफर ने तो कुछ और ही संकेत दिए हैं। अली अब्बास जफर ने पुष्टि करते हुए बताया कि 'भारत' में अब प्रियंका चोपड़ा काम नहीं कर रही हैैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra quits salman khan bharat for nick jonas

जफर ने ट्वीट किया कि, 'जी हां, प्रियंका चोपड़ा अब फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं और इसके पीछे बहुत स्पेशल वजह है। उन्होंने बताया कि अभी निक के लिए समय देना जरूरी है और हम उनके इस फैसले से बेहद खुश हैं। टीम 'भारत' की ओर से प्रियंका चोपड़ा को शुभकामनाएं और वो खुश रहें।' अली अब्बास जफर के ट्वीट से साफ जाहिर है कि प्रियंका चोपड़ा अब निक जोनस से रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं। संभव है वो इस साल या अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएं।



 

विज्ञापन
priyanka chopra quits salman khan bharat for nick jonas

मुंबई मिरर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को ही फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इससे पहले हाल ही प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंची जिसके बाद माना जा रहा था कि वो अगस्त के दूसरे हफ्ते से शूटिंग शुरू करने वाली हैं। बता दें कि 'भारत' कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed