{"_id":"6034e4598ebc3ee8fd5e5340","slug":"priyanka-chopra-recalls-getting-explicit-racist-messages-in-us-in-2012-go-back-to-your-country-and-get-gang-raped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बुर्का पहनो, अपने देश जाकर गैंगरेप करवाओ', आसान नहीं था प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड का सफर, सुनने पड़े थे ये कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बुर्का पहनो, अपने देश जाकर गैंगरेप करवाओ', आसान नहीं था प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड का सफर, सुनने पड़े थे ये कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 23 Feb 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड के बाद बॉलिवुड में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की। इसके बाद हॉलिवुड में भी खास मुकाम हासिल किया। हालांकि, उनका ये सफर आसान नहीं था। अभी हाल ही में उनका मेमॉयर 'अनफिनिश्ड' रिलीज हुआ है। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी की कुछ बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है। प्रियंका ने उस वक्त की घटना का जिक्र किया है जब वह हॉलिवुड में पैर जमाने गई थीं।
उन्होंने किताब में लिखा है कि उनको 'ब्राउन टेररिस्ट' कहा गया था। यह तब की बात है जब 2012 में उनका पहला गाना 'इन माई सिटी' रिलीज हुआ था। इस किताब में प्रियंका लिखती हैं, मेरा एक्साइटमेंट बहुत जल्दी ठंडा पड़ गया। ढेर सारे रेसिस्ट नफरत वाले मेल और ट्वीट्स के बाद यूनाइटेड स्टेट्स के इतने बड़े प्लेटफार्म पर मेरे सिंगर डेब्यू का एक्साइटमेंट पूरी तरह से खत्म हो गया।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका ने आगे लिखती हैं कि उनको बहुत घटिया मेल मेसेजस मिले थे जैसे, अमेरिकियों के गेम में एक ब्राउन टेररिस्ट क्या कर रही है? मिडिल ईस्ट जाकर अपना बुर्का पहनो...और इतने साल बाद यह आज भी लिखना मुश्किल है- अपने देश वापस जाकर अपना गैंगरेप करवाओ।
3 of 5
priyanka chopra in puffy jacket
- फोटो : instagram
इसके अलावा उन्होंने अपनी जिंदगी के उस समय के बारे में खुलासा करते हुए लिखा कि उन्हें बचपन में भी भारतीय होने की वजह बुली किया जाता था। प्रियंका का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन जब वह 12 साल की थी वह अमेरिका चली गई थीं। प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ काफी समय तक अमेरिका रही थीं, जहां उन्होंने एक अमेरिकी हाई स्कूल में पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका ने कहती हैं 'जब मैं अमेरिका के स्कूल में थी तब मुझे बहुत परेशान किया जाता था। मुझे कहा जाता था ब्राउनी अपने देश वापस लौट जाओ। तुम जिस हाथी पर आई थीं उस ही पर बैठकर यहां से निकल जाओ। बच्चे मेरे साथ बहुत बदसलूकी करते थे। इन सभी चीजों को मैने व्यक्तिगत रूप से लिया था और मैंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था, मैं हमेशा अपने आप को एक आश्वस्त व्यक्ति मानती थी, लेकिन मैं जहां थी, मैं उस से बहुत अनिश्चित हो गया थी।'
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Social Media
प्रियंका लिखती हैं कि गाना खुशी और अपनेपन के बारे में था फिर नफरत वाले मेसेजों की झड़ी बहुत दुखी करने वाली थी। उन्होंने ये भी लिखा है, मैं मानती हूं कि बाधा डालने वालों के सामने अचीव करने की अपनी अहमियत है। और मुझे पता है कि सपोर्टर्स हमेशा साथ हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।