फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान जैसे सुपरस्टार की फिल्म छोड़ इस एक्टर के साथ काम करेंगी प्रियंका, VIDEO में हुआ खुलासा

Fri, 27 Jul 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra rejected salman khan film bharat and Sign Farhan Akhtar film
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की आज खासी चर्चा हो रही है। बुधवार को जहां उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम करने से मना कर दिया वहीं गुरुवार को वह दो वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। पहली वजह ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई करना और दूसरी वजह जानकर तो सलमान खान भी हैरान और परेशान हो सकते हैं। 
Priyanka Chopra rejected salman khan film bharat and Sign Farhan Akhtar film
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' में काम करने से मना करने के बाद अब प्रियंका ने फरहान अख्तर की फिल्म को साइन कर लिया है। प्रियंका और फरहान अख्तर की इस फिल्म का नाम ‘द स्काई इज पिंक’ है। इस फिल्म में इन दोनों स्टार के अलावा दंगल गर्ल जायरा वसीम भी नजर आने वाली हैं। 
Priyanka Chopra rejected salman khan film bharat and Sign Farhan Akhtar film
प्रियंका चोपड़ा के ‘द स्काई इज पिंक’ में काम करने का खुलासा रॉय कपूर फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके किया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ के को-स्टार्स और डायरेक्टर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं सलमान को छोड़ फरहान के साथ काम करने से प्रियंका के फैंस भी हैरान हो गए हैं। 

 

Lights, Camera, Action! Here's a sneak peek of what's to come 💫 @priyankachopra @faroutakhtar @zairawasim_ @shonalibose_ @rsvpmovies #RKFProduction1 . . . . #movies #priyankachopra #farhanakhtar #zairawasim #ShonaliBose #SiddharthRoyKapur #RonnieScrewvala #bollywood #cinema #BTS #filmmaking

A post shared by Roy Kapur Films (@roykapurfilms) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra rejected salman khan film bharat and Sign Farhan Akhtar film
बता दें कि 'भारत' की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही थी लेकिन अब सलमान को नई हीरोइन की तलाश है । इस फिल्म के साथ प्रियंका और सलमान खान 10 साल बाद फिर से साथ काम करने वाले थे। इन दोनों ने साल 2004 में फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था । इसके बाद साल 2007 में 'सलाम-ए-इश्क' में नजर आए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed