सब्सक्राइब करें

Cannes Film Festival में टूट गई थी प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस की चेन, फिर कुछ यूं संभाले कपड़े

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 29 Jan 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Revealed She Had a Wardrobe Malefunction Just Before her Cannes Debut in 2019
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेसेज को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। खासकर जब बात रेड कार्पेट की हो तो प्रियंका का जलवा अलग ही नजर आता है। प्रियंका इस दौरान बोल्ड से बोल्ड ड्रेस में भी बेहद कॉन्फिडेंट नजर आती हैं। हाल ही में प्रियंका ने कान फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है जिसमें प्रियंका oops मूमेंट का शिकार होते- होते बची थीं।

Trending Videos
Priyanka Chopra Revealed She Had a Wardrobe Malefunction Just Before her Cannes Debut in 2019
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपने फैंस के साथ कई पुरानी यादें शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक किस्सा अपने फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें प्रियंका oops मूमेंट का शिकार होते- होते बच गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Revealed She Had a Wardrobe Malefunction Just Before her Cannes Debut in 2019
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कांस के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने एक किस्सा भी शेयर किया है। प्रियंका ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मैं बाहर से शांत दिख रही हूं लेकिन किसी को शायद ही पता है कि मैं अंदर से बुरी तरह परेशान हो रही थी। इस विंटेज ड्रेस की जिप टूट गई थी, जब यह चढ़ाया जा रहा था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

Priyanka Chopra Revealed She Had a Wardrobe Malefunction Just Before her Cannes Debut in 2019
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका ने आगे लिखा, 'ये सब तब हुआ जब कान में पिछले साल मुझे रेड कार्पेट पर उतरने के लिए कुछ मिनट ही बाकी थे।' इसके बाद प्रियंका ने ये भी बताया कि इसका हल कैसे निकाला गया। उन्होंने लिखा, 'इसका हल? मेरी अद्भुत टीम ने मेरी ड्रेस को 5 मिनट में सिला!'

विज्ञापन
Priyanka Chopra Revealed She Had a Wardrobe Malefunction Just Before her Cannes Debut in 2019
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने मेमॉयर 'अनफिनिश्ड' में ऐसे कई किस्से शेयर किए हैं। उन्होंने अपने मिस वर्ल्ड से लेकर मेट गाला तक के सभी एक्सपीरियंस और किस्सों को इसमें संजोया है। वहीं बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो वो आने वाले दिनों में कई हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में नजर आने वाली हैं। फिलहाल वो लगातार शूटिंग में व्यस्त हैं।

पढ़ें: नीतू कपूर ने शेयर किया ऋषि कपूर संग डांस वीडियो, बोलीं- 'हमारा पहला डांस'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed